सभी खबरें

सिहोरा :  बिना मास्क लगाने वालों से वसूला जुर्माना, खुद के साथ परिवार की सुरक्षा के लिए मास्क लगाने की दी समझाइश

  बिना मास्क लगाने वालों से वसूला जुर्माना, किसके साथ परिवार की सुरक्षा के लिए मास्क लगाने की दी समझाइश

नगरपालिका का एक मास्क अनेक जिंदगी अभियान : 6375 मास्क का वितरण जरूरतमंदों को मास्क बैंक के माध्यम से किया

  द लोकनीति डेस्क सिहोरा 
    एक मास्क अनेक ज़िन्दगी एवं गंदगी भारत छोड़ो अभियान अंतर्गत 1 अगस्त से 30 अगस्त 2020 तक नगर पालिका परिषद सिहोरा द्वारा मुख्य नगर पालिका अधिकारी  जयश्री चौहान जी के नेतृत्व में लोगो को कोरोना एवं स्वच्छता के प्रति जागरूक करने हेतु सतत रूप से अभियान चलाया जा रहा है।  अभियान के अंतर्गत गुरूवार को सिहोरा में बिना मास्क लगाए घूमने वाले व्यक्तियो से 6700/- का जुर्माना वसूला गया। इन्हें मास्क वितरण की समझाइश दी कि अपने साथ परिवार की सुरक्षा को ध्यान रख मास्क लगाएं । 
  रोको-टोको अभियान अंतर्गत 635 व्यक्तियो से 74000 की वसूली की जा चुकी है। नगर अंतर्गत राज्य शासन के विशेष अभियान “एक मास्क, अनेक ज़िन्दगी” में सिहोरा के आमजनों  बढ़ चढ़ कर हिस्सा ले रहे हैं।  मिशन अंतर्गत 6400 नग मास्क का दान आम नागरिकों एवं जनप्रतिनिधियों आनन्द मोहन जैन एवं अन्य ने किया।  6375 मास्क का वितरण नगर के जरूरतमंदों को मास्क बैंक के माध्यम से किया गया। 


 ग्रीन सिहोरा क्लीन सिहोरा की ली  शपथ : ग्रीन स्पेस बढाने के लिए विशेष कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं।  जिसमे वृक्षारोपण कर ग्रीन सिहोरा क्लीन सिहोरा एवं अपने देश तथा शहर को कचरा मुक्त की शपथ ली जा रही है। मुख्य नगर पालिका अधिकारी ने  जानकारी में बताया कि शहर के अलग अलग स्थानों पर विशेष हरित क्षेत्र बनाने के लिए सतत रूप से नगर पालिका प्रशासन सक्रिय है। इसी कड़ी में वर्षाकाल में वार्ड 14 शमशान घाट, इमल्हापुरा वार्ड 9, पहरेवा, नगर पालिका उद्यान वार्ड क्रमांक 10 में वृक्षारोपण किया गया। साथ ही शहर को द्वितीयक कचरा क्षेत्रो को समाप्त कर उक्त स्थानों पर मिनी गार्डन विकास किये जाने की भी भविष्य में योजना है। मोबाइल मास्क बैंक द्वारा जरूरतमंद लोगों में वितरित किया गया। इस अवसर पर नमन श्रीवास्तव,  सुशील वर्मा,  बबन श्रीवास्तव,  गगन पटेल, राजकुमार बैगा, राजेन्द्र प्रसाद दुबे आदि उपस्थित रहे। एक मास्क एक – ज़िंदगी अनेक मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे अभियान के तहत आज हिन्दू उत्सव समिति के द्वारा सिहोरा नगर पालिका को लगभग 250 मास्क दिए गए साथ ही नगर पालिका में उपस्थित नागरिको को भी समिति के सदस्यों के द्वारा मास्क वितरित किया गया। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button