सभी खबरें

सिहोरा :  किसानों ने महा बंद का किया पुरजोर समर्थन, पदयात्रा में होंगे शामिल

 सिहोरा :  किसानों ने महा बंद का किया पुरजोर समर्थन, पदयात्रा में होंगे शामिल

  •  पाटन के उड़ना में किसान सेना संगठन की बैठक 

द लोकनीति डेस्क सिहोरा
मंगलवार 8 दिसंबर को नए कृषि बिलों के विरोध में किसान संगठनों के भारत बंद को लेकर पाटन तहसील के उड़ना में किसान सेना संगठन की अध्यक्षता में  राजबाडा ढाबा में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में पाटन तहसील के सभी किसानों ने महाबंध को पूरी तरह सफल बनाने के लिए एक स्वर में आवाज बुलंद की। साथ ही 10 दिसंबर को मझौली तहसील से कृषि बिलों के विरोध में किसान संगठनों के दिल्ली में चल रहे विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने प्रारंभ हो रही पदयात्रा मैं शामिल होने की सहमति जताई।

 बैठक में भारतीय किसान संगठन, भारतीय किसान यूनियन, भारत कृषक समाज, अखिल भारतीय ओबीसी महासभा कुर्मी क्षत्रिय समाज के पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित थे। किसानों ने एक स्वर में महा बंद को पूरी तरह सफल बनाने का आह्वान किया। साथ ही दिल्ली में नए कृषि बिल के विरोध में चल रहे किसान संगठनों के विरोध प्रदर्शन को समर्थन देने के लिए 10 दिसंबर से मझौली तहसील से शुरू होने वाली पदयात्रा में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होकर इस पदयात्रा को सफल बनाने की बात कही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button