सभी खबरें

26 हजार की रिश्वत लेने वाले एसआई को किया गया बर्खास्त

26 हजार की रिश्वत लेने वाले एसआई को किया गया बर्खास्त 
इंदौर:- 
थाने के एएसआई धन सिंह पटेल को डीआईजी ने बर्खास्त किया है।
डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि जवान के खिलाफ वसूली की शिकायतें मिली थीं, जो जांच में सही पाई गईं।
जांच में दोषी पाए जाने पर बड़गोंडा थाने के एएसआई धन सिंह पटेल को डीआईजी ने बर्खास्त कर दिया।
सबूत के साथ शिकायत मिलने पर डीआईजी अब केवल निलंबन ही नहीं बल्कि बर्खास्तगी की भी कार्रवाई कर रहे हैं। 
डीआईजी हरिनारायणाचारी मिश्र ने बताया कि एसआई पटेल को लेकर कई तरह की वसूली की शिकायतें मिली थीं। एडिशनल एसपी महू द्वारा उनकी जांच करवाई गई। साथ ही थाने में शिकायत दर्ज करवा चुके कुछ पीड़ितों ने ये भी आरोप लगाए थे कि एसआई पटेल द्वारा जांच में रुपए लेकर आरोपियों को बाहर करने की भी कोशिश की जाती है। एक फरियादी ने रिकॉर्डिंग सहित सबूत पेश किया था, जिसके बाद यह कार्रवाई की गई है। डीआईजी ने पूरे स्टाफ को निर्देशित किया है कि आम पीड़ितों के साथ दुर्व्यवहार करने और रिश्वतखोरी करने के मामले को वे अब गंभीरता से लेंगे। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button