सभी खबरें

भोपाल:- कोरोना को देखते हुए व्यापारियों ने लिया फैसला, कही ये बात

कोरोना को देखते हुए व्यापारियों ने लिया फैसला, कही ये बात

भोपाल:– मध्य प्रदेश में लगातार कोरोना का संक्रमण बढ़ता जा रहा है इसी बीच बढ़ते संक्रमण को देखते हुए प्रशासन के साथ-साथ व्यापारियों ने भी इस बीमारी को बढ़ने से रोकने के लिए कदम उठाया है. व्यापारियों ने कहा कि अगर कोई ग्राहक तो बाजार में बिना मास्क के दुकानों पर पहुंचेगा तो उन्हें सामान नहीं दिया जाएगा इसके लिए उन्होंने “मास्क नहीं तो कोई सामान नहीं” का नारा दिया.

 

 इसी तरह बाजार में अपने दुकानों को खोलने और बंद करने का समय सुबह 10:00 बजे से रात 8:00 बजे तक निर्धारित किया.

 यह फैसला शहर के थोक हनुमानगंज और जुमेराती के व्यापारियों ने सर्वसम्मति से किया है.

 

राजधानी में फूटा कोरोना बम,महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को इतने दिन तक होना होगा क्वॉरेंटाइन

रविवार को राजधानी भोपाल में 199 नए पॉजिटिव मरीज मिले. पता चले कि 2 महीने बाद ऐसा पहली बार हुआ है कि इतने पॉजिटिव मरीज 1 दिन में मिले हैं. 10 मार्च को शहर में सिर्फ 58 पॉजिटिव मरीज आए थे लेकिन 11 मार्च से मरीजों की संख्या ने रफ्तार पकड़ी है और यह क्रम अब धीरे होने का नाम नहीं ले रहा. हर दिन मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है. पूरे मध्यप्रदेश की बात करें तो प्रदेश भर में रविवार को 743 पॉजिटिव केस सामने आए और दो मौतें हुई हैं. कोरोना के बढ़ते मामले को देखते हुए एटीएस स्क्रीन डॉक्टर राजेश राजौरा ने रविवार को आदेश जारी किया है कि महाराष्ट्र से आने वाले लोगों को 7 दिन के लिए क्वारंटाइन किया जाएगा Covid का संक्रमण न बढ़े इसके लिए भी सरकार ने दुकानों और बाजारों में सोशल डिस्टेंसिंग और मास्क के पालन संबंधी दिशा-निर्देश जारी किए हैं.

 सरकार ने कहा है कि कोरोना के मामले अगर इस तरह से लगातार बढ़ते रहेंगे तो नाइट कर्फ्यू भी लगाया जाएगा.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button