सभी खबरें

सरकार कुम्भकर्णी निद्रा में सो रही है : शिवराज सिंह चौहान 

* सरकार धान की खरीदी नहीं की जा रही है

* सरकार धान खरीदे नहीं तो आंदोलन होगा

Bhopal NewsGautam :- पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह आज अपने जबलपुर दौरे के दौरान दमोह जिले के तेंदूखेड़ा और झालौन के किसानो से मिले। इस दौरान उन्होंने राज्य सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने राज्य सरकार पर इल्जाम लगाते हुए कहा कि सरकार किसानों का धान अपने खरीदी केन्द्रो पर नहीं खरीद रही है। साथ हीं उन्होंने धमकी भरे लहज़े में कहा कि अगर इसके ऊपर तत्काल कोई उचित कदम नहीं उठाती है तो एक बड़ा आंदोलन होगा। उनके साथ विधायक श्री धर्मेंद्र लोधी एवं पूर्व विधायक श्री दशरथ लोधी भी थे।    

क्या कुछ कहा शिवराज ने  
शिवराज ने वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि खरीदी केंद्रों पर उनके धान की खरीदी नहीं की जा रही है। किसान परेशान हैं और सरकार कुम्भकर्णी निद्रा में सो रही है। सरकार से आग्रह करता हूँ कि तत्काल किसानों की धान खरीदें। खरीदी अगर नहीं की गई तो आज शाम को ही मैं किसानों के साथ तेन्दूखेड़ा में बैठ जाऊंगा। सरकार धान खरीदे नहीं तो आंदोलन होगा।

सरकार से आग्रह करता हूँ कि तत्काल किसानों की धान खरीदें। खरीदी अगर नहीं की गई तो आज शाम को ही मैं किसानों के साथ तेन्दूखेड़ा में बैठ जाऊंगा। सरकार धान खरीदे नहीं तो आंदोलन होगा। #MP_मांगे_जवाब pic.twitter.com/JuDJDknOwk

— Shivraj Singh Chouhan (@ChouhanShivraj) January 12, 2020

“>http://

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button