सभी खबरें

शिवराज सिंह ने कमलनाथ सरकार के खिलाफ दिया धरना, प्रदर्शन के दौरान सेंकीं बाटियां 

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान प्रदेश सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन कर रहे हैं। शिवराज सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार ने जनता से जो वादे किये थे वो अब तक पुरे नहीं किये हैं। इसके अलावा शिवराज सिंह ने किसानों की कर्जमाफी , भावान्तर योजनाएं और साथ में अन्य जनता की समस्या को लेकर कमलनाथ सरकार को घेरना शुरू कर दिया हैं। 

शिवराज सिंह का कमलनाथ सरकार के खिलाफ धरना प्रदर्शन 

शिवराज सिंह चौहान ने बाढ़ पीड़ितों की मांग को लेकर उनके साथ कमलनाथ सरकार के खिलाफ धरना दिया।  बता दे की इस धरना प्रदर्शन में उनके साथ   सांसद रमाकांत भार्गव, इछावर विधायक करण सिंह वर्मा, सीहोर विधायक सुदेशराय, खातेगांव विधायक आशीष शर्मा शामिल हुए। शिवराज सिंह की तरफ से धरना स्थल पर भोजन बनाने की व्यवस्था की गई। जहां ,चौहान समेत अन्य कार्यकर्ताओं ने बाटियां सेंकीं। इसके बाद करीब रात 11 बजे भजन कीर्तन का दौर चला। 

शिवराज सिंह ने एक जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान कहा कि यह लड़ाई पूरे मप्र के किसानों की हैं। प्रदेश सरकार की अन्याय और अत्याचार के खिलाफ जंग अब रुकेगी नहीं। कांग्रेस के राज में जनता दुखी हैं। बिजली बिल बढ़े हुए आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के दबाव में काम करने वाले अधिकारियों ने अगर जनता को कुचलने की कोशिश की तो सब ठीक कर दिए जाएंगे। खबरों के अनुसार चौहान ने कहा कि वे किसानों के हित में मंगलवार को मंच से बड़े आंदोलन की घोषणा करेंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button