25 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Cabinet Expansion Live Updates:-मंत्रिमंडल विस्तार में "महाराज" का पलड़ा भारी!

मंत्रिमंडल विस्तार में महाराज का पलड़ा भारी

मंत्रिमंडल विस्तार में “महाराज” का पलड़ा भारी

 भोपाल / गरिमा श्रीवास्तव:– शिवराज सिंह चौहान के मंत्रिमंडल का विस्तार इस वक्त हो रहा है, पर शिवराज के मंत्रिमंडल में ज्योतिरादित्य सिंधिया का पलड़ा भारी नजर आया. सिंधिया खेमे के करीब 12 लोग मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. और शिवराज समर्थक 17 लोग मंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे. ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि तुलसी सिलावट को उपमुख्यमंत्री पद दिया जा सकता हैै.

 इस वक्त प्रभारी राज्यपाल आनंदीबेन पटेल राजभवन में शिवराज कैबिनेट विस्तार के लिए मंत्री पद की शपथ दिला रही हैं. 

सबसे पहले पूर्व मंत्री एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रहे गोपाल भार्गव को शपथ ग्रहण के लिए बुलाया गया।

बिसाहूलाल साहू ने ली शपथ। इसके अलावा मल्हारगढ़ से विधायक जगदीश देवड़ा ने भी शपथ ले ली हैं।

वहीं, विजय शाह, यशोधरा राजे सिंधिया, भूपेंद्र सिंह, एंदल सिंह कंसाना, ब्रजेंद्र प्रताप सिंह, इमरती देवी भी मंत्री पद की शपथ ले चुकी हैं। बाकी और भी दिग्गज मंत्री पद की शपथ ले रहे हैं।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।