8 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

शाहीन बाग की महिलाओं का दावा सच हुआ तो BJP IT CELL प्रमुख अमित मालवीय को भुगतनें होंगे 1 करोड़ रूपए

महिलाओं पर आरोप लगाया गया था कि उन्हें धरने पर बैठने के लिए पैसों का भुगतान किया जा रहा है

शाहीन बाग की महिलाओं का दावा सच हुआ तो BJP IT CELL  प्रमुख अमित मालवीय को भुगतनें होंगे 1 करोड़ रूपए


शाहीन बाग में सीएए को लेकर पिछले काफी समय से प्रदर्शन चल रहा है, जिसमें महिलाओं नें भी जमकर भागीदारी  कर रही हैं।  

शाहीन बाग में प्रदर्शन कर रही महिलाओं ने बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय को अवमानना का नोटिस भेजा है बता दें कि इन महिलाओं पर आरोप लगाया गया था कि उन्हें धरने पर बैठने के लिए पैसों का भुगतान किया जा रहा है अमित मालवीय को भेजे गए कानूनी नोटिस में तत्काल माफी मांगने और एक करोड़ रुपये का भुगतान करने की मांग की गई

बीजेपी नेता को भेजे गए नोटिस में कहा गया है.प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ झूठे आरोप लगाने और फैलाने उनके मकसद पर शंका खड़ी करके आपने और अन्य तत्वों ने न सिर्फ आम जनता के साथ फर्जीवाड़ा किया बल्कि प्रदर्शनकारियों की छवि खराब करने की भी कोशिश की उन प्रदर्शनकारियों के साथ ऐसा किया गया जो बड़ी संख्या में लोगों का ध्यान ऐसे मुद्दों की ओर दिला रहे हैं जिनके जरिए संवैधानिक स्वतंत्रता को दबाया जा रहा है

 

शाहीन बाग में धरने पर बैठी महिलाओं को सोमवार को 36 दिन पूरे हो गए, ये प्रदर्शन केंद्र सरकार की ओर से नए नागरिकता संशोधन कानून CAA,NRC और नेशनल पॉपुलेशन रजिस्टर NPR  लागू करने के फैसले के विरोध में किया जा रहा है

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।