सभी खबरें

क्या शाहीन बाग़ में बैठने वाली औरतें बिकाऊ हैं ?

 

  •  एक शिफ्ट का लेती हैं 500 से 1200
  • वायरल विडियो में दावा
  • भाजपा के आईटी सेल अध्यक्ष ने किया ट्वीट

 

 

New Delhi:- पिछले कई दिनों से दिल्ली के शाहीन बाग में CAA  और NRC के खिलाफ प्रदर्शन चल रहा है। जिसे देश के दिग्गज पत्रकार भी कवर करने हेतु शामिल हुए हैं और कुछ पत्रकारों ने तो शाहीन बाग की शानदार महिलाओं के नाम से बड़े-बड़े शो भी चलाएं लेकिन अब जो खबर हम आपको बताने वाले हैं वह खबर पढ़कर आप चकित रह जाएंगे। क्या ऐसा वाकई में हो सकता है और खबर है ही इतनी महत्वपूर्ण कि आपको हमें कलेवर में बांधकर यह खबर बताना पड़ रहा है।
यह खबर है दिल्ली के शाहीन बाग में पिछले 1 महीने से चल रहे प्रोटेस्ट में जुड़ी हुई महिलाओं को लेकर, जिसमें की भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल हेड अमित मालवीय एक वीडियो शेयर कर यह दावा कर रहे हैं कि शाहीन बाग में जो महिलाएं धरने पर बैठी थी उन्हें 500 दिहाड़ी मिलती थी। बकायदा शिफ्ट के हिसाब से ही महिलाओं को वहां पर बिठाया जाता था। अमित मालवीय ने एक वीडियो शेयर कर यह दावा किया है और साथ ही साथ कहा है कि यह सारा खेल कांग्रेस का रचाया हुआ है।

एक शिफ्ट का लेती हैं 500 से 1200
मालवीय ने इसी बात से संबंधित एक वीडियो को अपने ट्विटर अकाउंट पर भी शेयर किया है। डेढ़ मिनट के इस वीडियो में एक युवक अन्य लोगों को यह समझाते हुए साफ तौर पर देखा जा सकता है कि नागरिकता संशोधन कानून यानी कि CAA  के खिलाफ धरना प्रदर्शन पैसे लेकर और देकर किया जा रहा है। जिसमें की उक्त स्थल पर महिलाएं बकायदा शिफ्ट के जरिए आती है और 500 से लेकर 1200 रूपये तक बैठने का लेती है।
प्रदर्शन स्थल के बाहर जो दुकानें हैं उनका किराया भी नहीं लिया जाता है। आपको बता दें कि यह जो दुकानें हैं उनका किराया एक लाख से लेकर दो लाख के बीच बताया जा रहा है। इसी वीडियो में यह युवक आगे यह भी बताता है कि कालिंदी कुंज में जो महिलाएं प्रदर्शन कर रही हैं वह भी इतनी रकम लेती है। कोई पांच सौ लेती हैं तो कोई हजार रुपए तक लेती है। लेकिन जिम्मेवारी एक ही होती है कि लोग पूरे होने चाहिए जैसे उदाहरण के तौर पर मान लीजिए अगर 400 लोगों की जरूरत है तो 400 लोग और 500 लोगों की जरूरत है तो 500 लोग यानी कि टीम के हिसाब से ही महिलाएं वहां तक आती है। अब यह दावा कौन कर रहा है यह दावा कर रहे हैं भारतीय जनता पार्टी के आईटी सेल हेड अमित मालवीय जिसमें वह इस पूरे खेल को कांग्रेस का बता रहे हैं। आपको बता दें शाहीन बाग में पिछले एक माह से सीएए एनआरसी और एनपीआर के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है।

अब इस तरह का वीडियो सामने आने से अन्य दलों और बुद्धिजीवियों में खलबली मचना लाजमी है। क्योंकि इस प्रोटेस्ट में जेएनयू जामिया के साथ-साथ कांग्रेस के भी दिग्गज नेता मणिशंकर अय्यर , शशि थरूर और भी कई बड़े नेता इस प्रदर्शन में पहुंचे थे। यह भी बताया जा रहा था कि इस प्रदर्शन में हरियाणा उत्तर प्रदेश पंजाब और भी अन्य राज्यों से भी प्रोटेस्टर आ रहे हैं और बैठ रहे हैं। देश के बड़े पत्रकार ने तो इस पर 1 घंटे का एक एपिसोड भी बनाया था।
(लोकनीति इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता)

 

Shaheen Bagh protest is sponsored… सारा कांग्रेस का खेल है… pic.twitter.com/JOKIO2qK7P

— Amit Malviya (@amitmalviya) January 15, 2020

“>http://

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button