सभी खबरें

शाहीद अफरीदी बने पांचवी बेटी के पिता, लड़कियों की आज़ादी पर ये बोले थे कि…..

Bhopal Desk, Gautam
पाकिस्तान टीम के पूर्व ऑलराउन्डर शहीद अफरीदी के घर बिटिया ने जन्म लिया है। शुक्रवार को शहीद अफरीदी ने अपने ट्विटर अकाउंट से खुद इसकी जानकारी दी और बिटिया के साथ अपनी फोटो भी शेयर की। उनकी पहले से ही चार बेटियाँ हैं। पांचवी बिटिया के जानम के लिए उन्होंने भगवान को शुक्रिया दिया है। बता दें शाहिद अफरीदी ने क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। हालाँकि वे आईपीएल छोड़कर विभिन्न टी20 लीग में खेलते नज़र आते हैं।

The Almighty’s infinite blessings & mercy are upon me…already having been granted 4 wonderful daughters I have now been blessed with a 5th, Alhamdulillah. Sharing this good news with my well-wishers… #FourbecomeFive pic.twitter.com/Yb4ikjghGC

— Shahid Afridi (@SAfridiOfficial) February 14, 2020

“>http://

खुद दी जानकारी
 शुक्रवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में शाहिद अपनी पांचवी बिटिया को गोद में लिए नजर आए। साथ में चार बड़ी बेटियां भी नजर आ रहीं हैं। कैप्शन में शाहिद ने लिखा, “ऊपर वाले की अनंत कृपा और आर्शीवाद है। मेरे यहां पहले ही चार बेटियां थीं। अब पांचवी बिटिया ने भी हमारी जिंदगी में कदम रखा है। मैं अपने सभी दोस्तों और चाहने वालों के साथ यह सुखद समाचार साझा कर रहा हूं।”

बोले थे बेटियों को नहीं देंगे आज़ादी
मई 2019 में आई उनकी आत्मकथा ‘गेम चेंजर’ में उन्होंने साफ लिखा था कि वो अपनी किसी बेटी को क्रिकेट या कोई दूसरा आउटडोर गेम नहीं खेलने देंगे। उन्होंने कहा था कि इस इस फैसले की वजह सामाजिक और धार्मिक है। अफरीदी की पहले से चार बेटियां हैं। अन्शा, अज्बा, अमारा और अक्शा। उन्होंने आत्मकथा में लिखा, ''नारीवादी सोच के पैरोकार मेरे फैसले के बारे में जो चाहें कह सकते हैं। लेकिन मैं अपनी बेटियों को आउटडोर गेम खेलने या क्रिकेट खेलने की इजाजत नहीं दे सकता। वो चाहें तो इंडोर स्पोर्ट्स खेल सकती हैं।''

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button