सभी खबरें

दिग्विजय सिंह की जुबान पर लगाई जाए रोक, देते है हिंदू विरोधी बयान, उनके कारण ही गिरी कमलनाथ सरकार – वरिष्ठ कांग्रेस नेता  

महाराष्ट्र : महाराष्ट्र के वरिष्ठ कांग्रेस नेता और अखिल भारतीय कांगेस कमेटी (AICC) के सदस्य विश्वबंधु राय ने पूर्व मुख्यमंत्री एवं राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के खिलाफ मोर्चा खोला हैं। उन्होंने कांग्रेस की कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष सोनिया गांधी को चिट्ठी लिखी हैं। 

मध्य प्रदेश कांग्रेस संगठन के लिए काम कर चुके राय ने सोनिया गांधी को लिखी चिट्ठी में कहा गया कि दिग्विजय सिंह को गोवा का प्रभारी बनाया गया, लेकिन कांग्रेस जीतकर भी सरकार नहीं बना सकी। ये उन्हीं के गैर जिम्मेदाराना व्यवहार के कारण हुआ। इतना ही नहीं उन्होंने आरोप लगाया है कि मध्य प्रदेश में कमलनाथ सरकार गिराने में भी दिग्विजय सिंह की भूमिका रही है। लिहाजा इनकी भूमिका की जांच होनी चाहिए। 

वरिष्ठ कांग्रेस नेता विश्वबंधु राय ने लिखा की दिग्विजय सिंह की जुबान पर रोक लगाई जाए। राय ने कहा है कि 2003 में जब से दिग्विजय सिंह सत्ता से बाहर हुए हैं, वे लगातार हिंदू विरोधी बयान देते आ रहे हैं। वह एक वर्ग को खुश करने की मंशा से हिंदुओं को नाराज करते रहे हैं। उन्होंने कहा की इनके अनर्गल बयानों के कारण कांग्रेस लगातार पिछड़ती जा रही हैं। यह हिंदुओं को अपमानित करने वाले बयान देते हैं, जिससे वो कांग्रेस पार्टी से दूर हो रहे हैं।

राय ने कहा है कि दिग्विजय सिंह जहां-जहां रहे हैं, पार्टी को नुकसान हुआ हैं। अभी जिस राज्य में हैं, वहां भी पार्टी को नुकसान पहुंचा रहे हैं। दिग्विजय सिंह जिस वर्ग को खुश करना चाहते हैं, वह भी पार्टी से दूर होता जा रहा हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button