1 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

चयनित शिक्षक पहुंचे भोपाल, शिक्षा मंत्री के सामने रखेंगे अपनी मांग, डिपो चौराहे पर पुलिस ने रोका

मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज चयनित शिक्षक अपनी मांगों ज्ञापन के साथ पहुंच गए हैं| बताते चलें कि चयनित शिक्षक 2018 से अपनी भर्ती प्रक्रिया को लेकर इंतजार कर रहे हैं

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव :- मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में आज चयनित शिक्षक अपनी मांगों ज्ञापन के साथ पहुंच गए हैं| बताते चलें कि चयनित शिक्षक 2018 से अपनी भर्ती प्रक्रिया को लेकर इंतजार कर रहे हैं, पर सरकार द्वारा इस तरफ कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है| चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि पूर्व में कमलनाथ की सरकार की वजह से भर्ती प्रक्रिया में देरी हुई हे लेकिन लगातार काम चल रहा है जल्दी इनकी भर्ती प्रक्रिया पूरी की जाएगी|

बताते चले कि 8 मार्च अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर शिक्षिकाओं ने भोपाल में बीजेपी कार्यालय में धरना प्रदर्शन किया था, जिसके बाद शिवराज सरकार द्वारा उनका पोर्टल अपडेट किया गया था और यह बात कही गई थी कि अप्रैल के पहले सप्ताह से डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हो जाएगा| डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शुरू हुआ लेकिन मध्य प्रदेश सरकार ने फिर से कोरोना का हवाला देकर वेरिफिकेशन रोक दिया|

तब से लगातार चयनित शिक्षक मांग कर रहे हैं कि उनकी भर्ती पूरी की जाए. चयनित शिक्षकों की मांग है कि जुलाई में उनकी भर्ती की जाए. इस मांग को लेकर लगभग 60-70शिक्षक आज राजधानी भोपाल पहुंचे, पर डिपो चौराहे पर पुलिस कर्मियों ने चयनित शिक्षकों को रोक दिया.

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।