सीहोर: चौपट सिस्टम! बैलगाड़ी में सर्दी बुखार से पीड़ित पत्नी को उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा बुजुर्ग, नहीं मिला इलाज

चौपट सिस्टम! बैलगाड़ी में सर्दी बुखार से पीड़ित पत्नी को उप स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचा बुजुर्ग, नहीं मिला इलाज
मध्य प्रदेश में सरकार चाहिए यह बात कह रही हो कि स्वास्थ्य व्यवस्था में लगातार सुधार रहे हैं पर जमीन पर देखेंगे तो हालात बद से बदतर हैं. और सबसे ज्यादा स्थिति तो गरीबों की बुरी है ना तो उनके पास पैसे हैं और ना ही उनकी तरफ कोई ध्यान दे रहा है. सरकारिया बात कह रही है कि कोरोनावायरस ने के लिए कोरोना किल अभियान चलाया जा रहा है पर हालात काफी बुरे हैं.
सीहोर में बैलगाड़ी में सर्दी बुखार से पीड़ित पत्नी को दिखाने के लिए बुजुर्ग उपस्वास्थ्य केंद्र पहुंचा लेकिन उन्हें कोई भी इलाज नहीं मिला. ग्राम बोवदी खुर्द में रहने वाला एक बुजुर्ग इलाज के लिए दिन भर भटकता रहा महिला मरीज को धूप से बचाने के लिए बच्चे ने पूरे टाइम छाते के सहारे से अपनी मां को धूप से बचाता रहा.
इस तरह से जमीन पर हालात सिस्टम पर सवाल खड़े कर रहे हैं.
आए दिन इस तरह की बातें सामने आती रही है. उन्ही की मदद हो पाती है जो पैसे वाले हैं जिनके बड़े-बड़े कांटेक्ट हैं.


.jpeg)

