सभी खबरें

सतना : आधुनिक सिलाई सेंटर से आत्मनिर्भर बनेंगी महिला

सतना से सैफ़ी खान की रिपोर्ट – मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋजु बाफना के मार्गदर्शन में म.प्र.डे.रा.ग्रा.आ. मिशन द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु हर संभव प्रयास किए जा रहे है। इसी कड़ी में शुक्रवार को विकासखण्ड अमरपाटन के अंतर्गत अमरपाटन एवं ग्राम ताला में आधुनिक सिलाई सेंटर की स्थापना जिला खनिज मद से कराई गई। जिसका उद्घाटन विधायक रामखेलावन पटेल द्वारा किया गया।

 

 

विकासखण्ड अमरपाटन में कुल पांच सेंटर अमरपाटन, ताला, मौहारी अटरा, खरमसेड़ा, एवं बेला में 200 महिलाओं को प्रशिक्षण दिया जाना प्रस्तावित है। जिसमे से अमरपाटन, ताला एवं मौहारी अटरा में 12 जून तक 70 महिलाओं को प्रशिक्षित किया जा चुका है। अमरपाटन एवं ताला सेंटर में जिला खनिज मद से 60 सिलाई मशीन सहित 8 इंटरलॉक, 4 काज, 4 कटर मशीन एवं अन्य आवश्यक सामग्री स्व-सहायता समूह की महिलाओं के आर्थिक विकास हेतु उपलब्ध कराई गई।

मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत ऋजु बाफना द्वारा बताया गया कि सिलाई सेंटरों में शासकीय गणवेशों की सिलाई का कार्य किया जाएगा। जिसमें महिलाओं का सामाजिक एवं आर्थिक विकास होगा। कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष तारा, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद अमरपाटन संदीप यादव, जिला परियोजना प्रबंधक प्रमोद शुक्ला, सहायक जिला प्रबंधक कुशलेन्द्र सिंह चंदेल, विकासखण्ड प्रबंधक दिनेश सिंह, सतेन्द्र सिंह, अनिल सिंह सहित गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button