सभी खबरें

रेत माफियाओं से आए दिन मिल रहीं धमकियां, जान गई तो इसका ज़िम्मेदार होगा पुलिस प्रशासन- महिला जनपद अध्यक्ष

मध्यप्रदेश/ग्वालियर – मध्यप्रदेश के ग्वालियर से एक बड़ा मामला सामने आया है जहां भितरवार जनपद अध्यक्ष अनीता मोती सिंह ने खुद को जान का खतरा बताया हैं। अनीता मोती सिंह ने खुद की जान का खतरा रेत माफियाओं से बताया एक वीडियो जारी कर अनीता सिंह ने कहा है कि उन्हें आए दिन रेत माफियाओं से जान से मारने की धमकी मिल रही हैं। उन्होने कहा कि उनके द्वारा अवैध रेत कारोबार का खुलासा करने के कारण ये धमकियां मिल रही हैं।

अनीता मोती सिंह ने बताया कि रेत माफिया के खिलाफ स्थानीय अधिकारियों से लेकर मुख्यमंत्री तक शिकायत की जा चुकी हैं। कई बार पुलिस और प्रशासन से सुरक्षा के लिए पुलिस बल मांग चुकी हैं लेकिन उनकी मांग नहीं मानी गई। आईजी ऑफिस, एसपी से लेकर माइनिंग विभाग में भी आवेदन दे चुकी हैं लेकिन उनकी कोई सुनवाई नहीं हुई हैं। 

उन्होंने साफ़ कहा है कि यदि मेरे साथ कोई घटना घट गई तो इसका जिम्मेदार मैं पुलिस प्रशासन को ठहराऊंगी। इतना ही नहीं उन्होंने ये भी बताया की उनके पास जो खुद की सुरक्षा के लिए रायफल थी, वो भी उनके पति से लेकर जब्त कर ली गई हैं। जनपद अध्यक्ष अनीता सिंह का ये वीडियो अब वायरल हो रहा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button