23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Republic Day :- राजपथ पर CRPF की बाइकर्स महिला बटालियन ने दिखाया अनूठा करतब

राजपथ पर CRPF की बाइकर्स महिला बटालियन ने दिखाया अनूठा करतब

दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- आज गणतंत्र दिवस(Republic Day) पर महिलाओं द्वारा अनूठा प्रदर्शन देखने को मिला। CRPF की महिला बटालियन ने बेहद ही खूबसूरती से अपना करतब दिखाया। वह दृश्य इतना मनमोहक था जब बाइकर्स महिला जवान अपना करतब दिखा रही थीं।

बटालियन के साथ साथ महिलाओं ने एकल प्रतिभा का भी प्रदर्शन किया।

हेड कांस्टेबल मीना चौधरी(Meena Chaudhary) का ज़बरदस्त बाइक स्टंट रहा। मीना अपने हाथों में 29mm पिस्टल ली हुई हवाई फायर करने को तैयार थीं। मीना ने बेहद बेहतरीन तरीके से बाइक पर बैलेंस बना रखा था।
ब्राज़ील के राष्ट्रपति भारतीय महिला जांबाज़ की कला को देखकर उनका ज़ोरदार तालियों से  उत्साहवर्धन किया।


 रोमांच की पराकाष्ठा ,साहस की नई परिभाषा, संतुलन धैर्य का अनोखा सामंजस्य मोटरसाइकल सवार महिला जांबाज़ों का अनोखा दल अपनी विभिन्न  पोशाकों में संतुलन का अनोखा मिशाल पेश करती हुई नज़र आईं।
जनता और नेता और उनके साथ मुख्य अतिथि की तालियां थमने का नाम नहीं ले रही थी।
महिलाओं के इस ज़ज़्बे को पूरा देश सलाम करता है।
   

 

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।