खोजें

राजनैतिक पार्टियों में धार्मिक घमासान : BJP ने बताया चुनावी हिंदू, तो CONGRESS ने दिया ये जबाब

प्रकाशित:
अपडेट:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

भोपाल। मध्यप्रदेश में बीजेपी और कांग्रेस विधानसभा चुनाव में फतह करने के लिए धर्म का सहारा ले रही हैं। पिछले 1 सप्ताह में हिंदू वोटों को साधने के लिए एमपी कांग्रेस ने दो बड़े फैसले लिए हैं। एक नर्मदा सेवा सेना बनाई है, जो अलग-अलग घाटों पर पहुंचकर नर्मदा पूजा करेगी. इसके साथ ही वहां पर पौधे भी लगाए जाएंगे और नर्मदा मैली क्यों हो रही है, इसकी रिपोर्ट तैयार कर कमलनाथ को देंगे। साथ ही सावन के महीने में रूद्र अभिषेक सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ करेगी। जिसको लेकर मध्य प्रदेश की सियासत गर्माती नजर आ रही है।

बीजेपी का तंज
वहीँ बीजेपी प्रवक्ता नरेंद्र सलूजा ने पूछा है कि किया इन सब कार्यक्रमों में कमलनाथ जाएंगे या सिर्फ हिन्दू वोटों के लिए कांग्रेसी एक के कार्यक्रम करवा रही है. कांग्रेस को वोट से मतलब है धर्म से नहीं।

कांग्रेस का पलटवार
वहीं कांग्रेस ने बीजेपी पर पलटवार किया है। कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष केके मिश्रा ने कहा कि कांग्रेस को बीजेपी के सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। हम धर्म और राजनीति को अलग अलग रखते हैं। धर्म हमारे लिए आस्था का विषय है राजनीति का नहीं।

Exit mobile version