29 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

Rajasthan Politics : सचिन पायलट होंगे मुख्यमंत्री?? करीबियों को मंत्रिमंडल में मिलेगा बड़ा पद!! बचेगी सरकार … 

Rajasthan Politics : सचिन पायलट होंगे मुख्यमंत्री?? करीबियों को मंत्रिमंडल में मिलेगा बड़ा पद!! बचेगी सरकार ... 

राजस्थान/जयपुर – राजस्थान में चल रहीं सियासी हलचल के बीच अब एक नया मोड़ आया हैं। जहां करीब एक महीने की बगावत के बाद सचिन पायलट की कांग्रेस में घर वापसी तय हो गई हैं। बताया जा रहा है कि सचिन पायलट आज शाम चार बजे तक जयपुर पहुंचेंगे। दरअसल, सोमवार को  कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी से मुलाकात की। जहां सचिन पायलट की बात को सुना गया। जिसके बाद ये कहा जा रहा है कि मंगलवार को सचिन पायलट और सभी विधायक जयपुर जा सकते हैं। 

बता दे कि 14 अगस्त से शुरू होने वाले विधानसभा सत्र से पहले ही कांग्रेस ने अपने घर को समेट लिया हैं। वहीं, भारतीय जनता पार्टी जो सरकार बनाने का सपना देख रही थी, वो फिर टूट गया हैं। 

इधर, सचिन पायलट ने कहा कि हम आत्मसम्मान की लड़ाई लड़ रहे थे। पार्टी पद देती है तो ले भी सकती हैं। 

जबकि अब इस बात पर मंथन होगा कि सचिन पायलट की सम्मानजनक वापसी कैसे हो, पार्टी की ओर से उन्हें केंद्रीय नेतृत्व में कोई पद दिया जा सकता हैं।  सचिन पायलट के करीबियों को मंत्रिमंडल में बड़ा पद मिल सकता हैं। इसके अलावा खबर ये भी है कि पार्टी की ओर से सचिन पायलट को मुख्यमंत्री पद का आश्वासन मिला हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।