सभी खबरें

रायसेन : क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर बाकी नही रखूंगा : मदनलाल चौधरी 

    रायसेन : क्षेत्र के विकास में कोई कोर-कसर बाकी नही रखूंगा : मदनलाल चौधरी 

  •  कांग्रेस प्रत्याशी ने रायसेन  में किया जनसम्पर्क  
  • चुनाव जिताकर जिन्हें विधानसभा भेजा उन्होंने गद्दार होकर इस क्षेत्र पर उपचुनाव थोप दिया 
  •  पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, प्रदेश उपाध्यक्ष  मुमताज खान, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल भी रहे साथ

 द लोकनीति डेस्क रायसेन
 साँची विधानसभा से कांग्रेस प्रत्याशी मदनलाल चौधरी ने रविवार को रायसेन शहर में बाजार में जनसम्पर्क किया। उन्होंने जनता से मुलाकात कर चुनाव में विजय दिलाने की अपील की। सुबह 11 बजे पाटनदेव श्री हनुमान मंदिर से पूजन अर्चन के बाद जनसम्पर्क का क्रम शुरू हुआ। मदनलाल चौधरी के साथ पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे, प्रदेश उपाध्यक्ष  मुमताज खान, जिलाध्यक्ष देवेंद्र पटेल भी प्रमुख रूप से मौजूद थे।  चौधरी  ने कहा  कि उपचुनाव लोकतंत्र को जिताने वाला चुनाव है। आपने जिन्हें 2018 के चुनाव में जिताकर विधानसभा भेजा उन्होंने गद्दार होकर इस क्षेत्र पर उपचुनाव थोप दिया है।
  पाटनदेव, उत्कृष्ट विद्यालय के सामने, अर्जुन नगर, मुखर्जी नगर के सामने, यशवंत नगर मार्केट,  भोपाल-सागर तिराहा, पशु चिकित्सालय परिसर, गंजबाजार, रामलीला मैदान, महामाया चौक, सराफा मार्केट, इंडियन चौराहा, जिला अस्पताल परिसर सभी जगह पर बाजार में व्यापारियों से मुलाकात कर  जनता से मिल रहे अभूतपूर्व समर्थन के लिए  चौधरी ने धन्यवाद भी दिया। पूर्व मंत्री सुखदेव पांसे ने लोगों से मुलकात में कहा कि यह चुनाव भाजपा द्वारा जनता पर थोपा गया है, जनता ने कांग्रेस को 5 साल के लिए जनमत देकर सत्ता सौंपी थी,लेकिन कुछ बिकाऊ विधायकों को भाजपा ने खरीदकर सरकार गिराने का पाप किया है। व्यापरियों से हुई बातचीत में उन्हें कांग्रेस के नेताओं ने बताया कि जब पूरे विश्व में कोरोना जैसी महामारी चल रही थी तब भाजपा प्रदेश में कांग्रेस की सरकार को गिराने में लगी हुई थी। कांग्रेस नेताओं ने आम जन से आव्हान किया कि अब मौका है कि भाजपा के प्रत्याशी को हराकर अपना बदला पूरा करें। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का प्रत्याशी सीधा साधा है,जो जनता की सेवा में हमेशा तत्पर रहेगा। जनता से मदनलाल चौधरी की मुलाकात के दौरान लोग उनमें क्षेत्र के विकास की चिंता और अपना कुशल नेतृत्व देख रहे हैं।  चौधरी व्यापारियों को यह विश्वास दिलाया कि वे क्षेत्र के विकास में कोई कोर कसर बाकी नही रखेंगें। उन्होंने कमलनाथ सरकार के 15 माह के कार्यकाल की उपलब्धि बताते हुए कहा कि किसानों की कर्जमाफी करने में सरकार ने पहले ही दिन अपना वादा निभा दिया था और जिन किसानों के नाम इसमें बच रहे थे वे इसका लाभ ले पाते इसके पहले ही भाजपा ने षडयंत्र करके सरकार गिरवा दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष  देवेंद्र पटेल जी के नेतृत्व में जिले भर के कांग्रेस नेता-कार्यकर्ता पूरी ताकत से उपचुनाव जीतने के लिए चुनाव मैदान में जुटे हैं। 


– सरलता, सहजता के कायल हुए लोग
कांग्रेस प्रत्याशी  मदनलाल चौधरी की सरलता-सहजता देखकर लोग उनके कायल होते जा रहे हैं। रविवार को जब वे बाजार में जनसम्पर्क कर रहे थे तब उन्हें देखकर लोग यह कहते नजर आए कि इतना सादगी भरा और सरल व्यक्तित्व वाला उम्मीदवार वे पहली बार देख रहे हैं। लोगों से  चौधरी की सहज मुलाकात और अपनेपन को देखकर हर वर्ग के लोग उनकी प्रसन्नता व्यक्त करते नजर आए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button