रायसेन : सरफिरे आशिक़ ने प्रेमिका को घर में घुस कर मारी गोली, फिर खुद कर ली आत्महत्या, ये है पूरा मामला

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट – एकतरफा प्यार में पागल आशिक ने युवती को घर मे घुस कर गोली मारकर हत्या कर दी, फिर खुद को भी गोली मारकर आत्महत्या कर ली। यह सनसनीखेज वारदात रायसेन जिले के सांची थाना क्षेत्र के ग्राम ताजपुर की है। गुरुवार सुबह लगभग आठ बजे विदिशा जिले के शमशाबाद निवासी युवक 24 वर्षीय बबलू यादव ताजपुर पहुंचा, जहां 22 वर्षीय युवती चंदाबाई के एक तरफा प्यार में पागल में आशिक ने युवती के घर मे घुसकर उसे गोली मार दी इसके बाद खुद को भी गोली मार कर आत्महत्या कर ली।
घटना में दोनो की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद घबराए लड़की परिजनो ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। जानकारी मिलने पर सांची थाने का पुलिस बल मौके पर पहुंचा कुछ देर बाद ही एसपी मोनिका शुक्ला, एसडीओपी अदिति भावसार भी मौके पर पहुंचीं। पुलिस ने दोनो शवों को बरामद कर पीएम के लिए सांची अस्पताल भेज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
इधर, रायसेन एसपी मोनिका शुक्ला ने बताया कि शमशाबाद निवासी युवक ताजपुर निवासी युवती से एक तरफा प्रेम करता था। वह उससे विवाह करना चाहता था, लेकिन युवती के परिजन इसके लिए तैयार नहीं थे। गुरुवार को सुबह युवक ने ताजपुर पहुंचकर पहले प्रेमिका को गोली मारी और फिर खुद गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
वहीं, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक बबलू यादव रात में ही ताजपुर पहुंचकर युवती के घर में ही भूसे के कमरे में छुपा हुआ था। सुबह युवती पर विवाह के लिए दबाब बना रहा था, जब परिजन नहीं माने तो अपने पास से देशी कट्टा निकालकर लड़की के गले पर गोली चलाई फिर खुद के सिर पर गोली चलाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने साँची थाने में मामला दर्ज कर प्रकरण विवेचना में ले लिया हैं
.jpeg)



