27 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

रायसेन : 11 किलो गांजा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

देवनगर ने पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ,अति. पुलिस अधीक्षक  अमृतलाल मीणा के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेगमगंज  ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन मे

रायसेन : 11 किलो गांजा सहित 2 आरोपी गिरफ्तार

रायसेन से अमित दुबे की रिपोर्ट : – देवनगर ने पुलिस अधीक्षक मोनिका शुक्ला ,अति. पुलिस अधीक्षक  अमृतलाल मीणा के निर्देशन व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस बेगमगंज  ओ.पी. त्रिपाठी के मार्गदर्शन मे थाना देवनगर पुलिस द्वारा मादक पदार्थ बेचने वालो पर बड़ी कार्यवाही करते हुए दिनांक 14/10/20 को देवनगर पुलिस द्वारा करते हुए बड़ी मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा कुल 11 किलो मुखबिर सूचना पर जप्त कर थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने त्वरित कार्यवाही कर 2 आरोपियो को गिरफ्तार करने मे सफलता प्राप्त की है थाना देवनगर के आर 110 कल्याण सिंह को विश्वसनीय मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि गोविंद गोड व दिनेश पंथी निवासी रामघाट मोहल्ला देवनगर बड़ी मात्रा मे अवैध मादक पदार्थ गांजा रखे है जो बेचने की फिराक मे घूम रहे है जिस पर थाना प्रभारी गिरीश दुबे ने अपने साथी स्टाफ प्रआर 354 वरूण सक्सेना , आर 110 कल्याण सिंह, आर 41 श्याम रघुवंशी, आऱ 755 अमित यादव व सै. 111 राजेश मिश्रा के तत्काल आरोपियो के घर दबिश देकर आरोपी गोविंद गोड पिता लक्ष्मण गोड़ उम्र 29 साल , दिनेश पिता भैय्यालाल पंथी उम्र 28 साल दोनो निवासी रामघाट मोहल्ला देवनगर को गिरफ्तार कर 11 किलो मादक पदार्थ गांजा कीमती 1,10,000(एक लाख दस हजार) रूपये का जप्त किया आरोपियो के विरूद्ध 8/20 NDPS एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना की जा रही है अवैध मादक पदार्थ गांजा जप्ती कराने की कार्यवाही मे विशेष भूमिका आर 110 कल्याण सिंह थाना देवनगर की रही है ।
   पुलिस अधीक्षक रायसेन द्वारा थाना देवनगर के प्रआर 354 वरूण सक्सेना , आर 110 कल्याण सिंह, आर 41 श्याम रघुवंशी, आऱ 755 अमित यादव व सै 111 राजेश मिश्रा को उक्त सफलता प्राप्त करने मे नगद ईनाम से पुरस्कृत करने की घोषणा की है ।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।