सभी खबरें

चीनी लडक़ी के साथ पब में दिखे राहुल गांधी, मंत्री विश्वास सारंग बोले, लड़कियों के साथ रंगरलियां मनाना से शर्मनाक कुछ भी नहीं

नेपाल : कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी इस समय सुर्खियों में बने हुए है। दरअसल, सोशल मीडिया पर उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 

बता दे कि राहुल गांधी इन दिनों नेपाल के निजी दौरे पर हैं। जहां से उनका एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेज़ी के साथ वायरल हो रहा है। जिसमें वे एक चीनी महिला के साथ नजर आ रहे हैं। 

रिपोर्ट्स के मुताबिक वायरल वीडियो काठमांडू के रहने वाले भूपेन कुंवर ने फेसबुक पर 2-3 मई 2022 की रात को शेयर किए हैं। एक वीडियो में राहुल गांधी अपने फोन में बिजी हैं। दूसरे वीडियो में वे एक लड़की के साथ खड़े हैं और उनसे कानाफूसी कर रहे हैं। इस लड़की को ही नेपाल में चीन की राजदूत होउ यांकी बताया जा रहा है।

राहुल गांधी के इस वीडियो के वायरल होने के बाद भाजपा के नेता जमकर उनको ऊपर हमलावर हो चले है। 

मध्यप्रदेश के चिकित्सा शिक्षा मंत्री विश्वास सारंग ने कहा कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की कलई खुल गयी, राहुल गांधी विदेश में रंग रलिया मनाने जाते थे, राहुल कहते थे कि वो विदेश जाते हैं ध्यान और योग के लिये, लेकिन वहां जाकर वे भोग कर रहे हैं, इसमें कोई आश्चर्य नहीं, यह नेहरू परिवार की संस्कृति रही है। वहीं, मंत्री सारंग ने यह भी कहा कि राष्ट्रीय पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष का पब में जाकर लड़कियों के साथ रंगरलियां मनाना से शर्मनाक कुछ भी नहीं, इटली की महारानी के बेटे से आप क्या अपेक्षा कर सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button