खोजें

प्रियांक खड़गे का BJP पर बड़ा आरोप , बोले – ऑपरेशन लोटस के लिए अमित शाह से लिए गए 1,000 करोड़ रुपये

प्रकाशित:
लेखक: thelokniti
सुनें
शेयर
खबर शेयर करें

अपने दोस्तों तक यह खबर पहुँचाएँ

प्रियांक खड़गे ने बीजेपी पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, राज्य के नेताओं ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से 1,000 करोड़ रुपये लिए हैं और वे राज्‍य में ऑपरेशन लोटस को अंजाम देने के लिए उस पैसे का इस्तेमाल कर रहे हैं। प्रियांक खड़गे ने दावा करते हुए कहा कि, जिन नेताओं को आलाकमान ने नजरअंदाज किया था, वे अमित शाह से मदद मांगने के लिए दिल्ली गए थे और उनसे पैसे लिए थे।

मंत्री प्रियांक खड़गे ने कहा कि, यह अब कोई रहस्य नहीं है कि, भारतीय जनता पार्टी ऑपरेशन लोटस को अंजाम देकर कांग्रेस सरकार को अस्थिर करने का षड्यंत्र रच रही है। जहां भी बीजेपी को बहुमत नहीं मिलता है, वहां विधायकों को पैसे का लालच देकर ऑपरेशन लोटस चलाया जाता है।

उन्होंने आगे अपने बयान में कहा कि, महाराष्ट्र, बिहार, असम और मध्य प्रदेश जैसे राज्यों में भाजपा ने ऑपरेशन लोटस चलाया। कर्नाटक में भी वे प्रयास कर रहे हैं। यह बीजेपी द्वारा किया जाने वाला मानक ऑपरेशन होगा।

Exit mobile version