27 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने राज्यों से कहा, रेड जोन में फॉलो करें हिमाचल मॉडल को, क्या है आखिर यह

क्या है 'हिमाचल मॉडल'

 जब लोग शुरुआती मेडिकेशन से ठीक नहीं हुए तो उनका रिवर्स ट्रांसक्रिप्शन पॉलिमेरेस चेन रिएक्शन (RT-PR) टेस्ट कराया गया। रिपोर्ट के अनुसार  केंद्र के अधिकारियों ने राज्यों को भी इसी तरह की एप्रोच रेड और ऑरेंज जोन में अपनाने को कहा है। इसमें घर जाकर स्क्रीनिंग करना और आरोग्य सेतु ऐप में खुद ही इस बारे में डिक्लेरेशन देने के लिए लोगों को जागरुक करना भी शामिल है।

 

देश में इस समय कोविड-19 (covid) महामारी के महासंकट से जूझ रहा है। अब राज्यों में कई इलाकों को रेड जोन में रखा गया है।  रेड जोन किसी इलाके से मिलने वाले कोरोना (corona) मरीजों की संख्या के आधार पर तय होता है। इस बीच PM मोदी ने राज्यों से कहा है कि वे रेड जोन में कोविड-19 (Covid) से जंग जीतने के लिए 'हिमाचल प्रदेश मॉडल' को फॉलो करें। एक मीडिया रिपोर्ट से यह बात सामने आई है। देश में कोरोना( corona) मरीजों की संख्या बढ़ती ही जा रही है। देश में यह संख्या 31 हजार को पार कर चुकी है, वहीं मरने वालों की संख्या भी 1000 के पार पहुंच गई है। इसके पहले  भीलवाड़ा मॉडल को लेकर भी बहुत बात हो चुकी हैं।

हिमाचल प्रदेश  की आबादी है 70 लाख

 यह देश का छोटा राज्य है। इसकी फिलहाल आबादी 70 लाख है। राज्य की पूरी जनसंख्या की इस कोरोना वायरस जैसे लक्षणों के लिए स्क्रीनिंग की गई। हिमाचल प्रदेश के एडिशनल चीफ सेक्रेटरी (हेल्थ) आरडी धीमन का कहना है कि राज्य के 16 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को घर-घर जाकर इस एक्सरसाइज में लगाया गया।

इस कार्य के दौरान 10 हजार लोगों में इन्फ्लूएंजा जैसे लक्षण मिले थे और इनमें से 1500 लोगों का कोविड-19  टेस्ट कराया गया जब उन्हें शुरुआती इलाज से फायदा नहीं मिला।

हिमाचल प्रदेश  में कोरोना के 40 मरीज मिले थे। इनमें से 25 मरीज रिकवर हो गए, वहीं किसी भी मरीज की मौत नहीं हुई। बीते पांच दिनों में इस राज्य में कोरोना का कोई भी नया मामला सामने नहीं आया है।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।