जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में सचिवों की मांगों को लेकर की गई प्रेस वार्ता

कटनी/ ढीमरखेड़ा से राजेंद्र कुमार चौरसिया की रिपोर्ट – : कटनी जिले के जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में सभी सचिवों ने पत्रकारवार्ता की। पत्रकार वार्ता में सचिव द्वारा बताया गया कि किसी भी पंचायत में विगत 3 माह और किसी पंचायत में 5 माह से वेतन नहीं मिला है।कोविड-19 महामारी के चलते उन्हें कोरोना योद्धा का दर्जा दिया गया और उन्होंने पूरे सेवा भाव से अपनी जान की परवाह न करते हुए लोगों की भलाई के लिए कार्य किये और निरंतर कार्य करने के लिए वे तत्पर हैं, परंतु विगत माह से वेतन न मिलने के कारण उनकी पारिवारिक और आर्थिक स्थिति पर बुरा असर पड़ा है। जिस कारण मध्य प्रदेश पंचायत सचिव संघ भोपाल के आदेशानुसार हर जनपद में सचिवों की मांगों को लेकर प्रेस वार्ता की हुई। पंचायत सचिवों की 5 माह का वेतन भुगतान करने हेतु बजट आवंटन जारी करने एवं नियमित भुगतान वेतन के लिए गूगल पे अकाउंट की व्यवस्था करने की बात कही गई। अगर उनकी मांगों पर ध्यान नहीं दिया गया तो 15 जुलाई 2020 से नो पेमेंट- नो वर्क की तर्ज पर, कलम बंद का रास्ता अपनाने की बात कही गई। जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा में प्रेस वार्ता में अध्यक्ष मध्य प्रदेश पंचायत सचिव अनिल दीक्षित, उपाध्यक्ष सोनी सिंह क्षत्री, आदित्य दुबे,बसरूर हक मंसूरी ,कमलेश हलदकार, वीरेंद्र प्यासी, देवराज पांडे ,मथुरा तिवारी ,विनोद बागरी ,लल्लन बागरी, जगदीश पटेल ,काशीराम मरावी ,सोने सिंह मार्को, अशोक गोहलानी ,दादूराम गोंड ,राकेश, राजेश पटेल आदि सचिवों की मौजूदगी रही। 




