भविष्यवाणी : "महाराज" बनेंगे CM! समर्थक पूर्व मंत्री का बड़ा बयान, हलचल तेज़

ग्वालियर : हमेशा अपने बयानों को लेकर सुखियों में रहने वाली केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया की खास समर्थक इमरती देवी अपने बयान को लेकर एक बार फिर प्रदेश में चर्चा का विषय बनी हुई है।
दरअसल, सोमवार को इमरती देवी एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए ग्वालियर पहुंची थी। जहां मीडिया ने उनसे जैन मुनि द्वारा केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के मुख्यमंत्री बनने की भविष्यवाणी को लेकर भी सवाल पूछा। इस पर इमरती देवी ने बेहद सधे अंदाज में जवाब दिया। उन्होंने कहा- जैन मुनि संत हैं। संत अपने भक्तों को आशीर्वाद देते हैं। संत ने महाराज (सिंधिया) को भी आशीर्वाद दिया। अब इससे फर्क क्या पड़ गया। इससे ज्यादा संत के आशीर्वाद पर कुछ नहीं कह सकती।
मालूम हो कि केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को जैन मुनि विहर्ष सागर “महाराज” ने भविष्य का सीएम बताया था। उन्होंने भविष्यवाणी की थी कि हो सकता है कि आगे सिंधिया जी मुख्यमंत्री बन जाएं।
वहीं, इसी दौरान इमरती देवी ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ को भी अड़े हाथों लिया। इमरती देवी ने कहा है कि कमलनाथ सपना देखने वाले नेता हैं। वो सपना ही देखते रह जाएंगे। कल हम ही सपना देख लें कि प्रधानमंत्री बन गए हैं, तो क्या बन जाएंगे? बता दे कि पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ 2023 में मध्यप्रदेश में सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। उनके इस बयान पर इमरती देवी ने ये बात कही।
गौरतलब है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया ने साल 2020 में अपने समर्थकों के साथ कांग्रेस छोड़ दी थी, और सभी भाजपा में शामिल हो गए थे। जिसके बाद राज्य से कमलनाथ की सरकार गिर गई थी। इसके बाद मुख्यमंत्री के तौर पर चौथी बार शिवराज सिंह ने शपथ लेकर सत्ता संभाली। हालांकि, उस समय भी ये बात कही जा रही थी के ज्योतिरादित्य सिंधिया को मुख्यमंत्री बनाया जाएगा। लेकिन सिंधिया को केंद्र में मंत्री बनाया गया, जबकि उनके कई समर्थकों को शिवराज कैबिनेट में जगह दी गई।
उसके बाद भी सिंधिया समर्थकों की तरफ से “सिंधिया” को मुख्यमंत्री बनाने की बात कही गई थी। लेकिन, सिंधिया समर्थकों की बात पर ध्यान नहीं दिया गया। इसी बीच एक बार फिर इमरती देवी ने सिंधिया के सीएम बनने पर की गई भविष्यवाणी के बयान पर जवाब देकर सियासी हलचल को तेज़ कर दिया है।
.jpeg)



