प्रदीप जायसवाल का शिवराज सरकार पर फूटा गुस्सा, कहा जनता की सुनने वाला कोई नहीं..नेताओं का मीटिंग में जा रहा समय

मध्यप्रदेश/बालाघाट – मध्यप्रदेश में कोरोना का तांडव जारी हैं। बीते 24 घंटे के भीतर प्रदेश में 12,686 नए मामले सामने आए हैं। जबकि 88 लोगों की मौत हुई हैं। लगातार बढ़ रहे कोरोना के मामलों ने शासन-प्रशासन की चिंता को बढ़ा दिया हैं। बता दे कि लगातार बढ़ रही कोरोना मरीज़ों की संख्या के कारण अस्पतालों में ऑक्सीजन और बेड की कमी देखी जा रहीं हैं। हालात ऐसे हो गए है कि कई जिलों में मरीज़ों को अस्पताल में जगह नहीं मिल रही, कई मरीज़ अस्पताल की चौखट में दम तोड़ रहे है, तो कई मरीज़ों की ऑक्सीजन न मिलने के कारण मौत हो रही हैं।
वहीं, कोरोना से मध्यप्रदेश में बिगड़ते हालात के चलते अब भारतीय जनता पार्टी (BJP) के नेताओं का धैर्य भी जवाब देने लगा हैं। वे अपनी ही सरकार के मुखिया शिवराज सिंह से खुलकर सवाल करने लगे हैं। इसी सिलसिले में अब बालाघाट जिले के बारा सिवनी स्थित कोविड सेंटर की अव्यवस्थाओं को देखकर शिवराज सरकार में खनिज निगम के अध्यक्ष प्रदीप जायसवाल ‘गुड्डा’ का गुस्सा फूट पड़ा।
प्रदीप जायसवाल ने कहा कि कलेक्टर और नेताओं का समय मीटिंग में जा रहा है, जनता की सुनने वाला कोई नहीं हैं। कोविड सेंटर में पाइप लाइन बिछ गई है, लेकिन आक्सीजन की व्यवस्था नहीं हैं। मरीजों को हाथ लगाने वाला कोई नहीं हैं।
बारासिवनी कोविड सेंटर में जिस डाक्टर की ड्यूटी है वह कटंगी जा रहा हैं। सब भगवान भरोसे है, जनता को क्या जवाब दें। अब तो कोई आता है तो माफी मांग लेते हैं।



.jpeg)
