15 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

कोलकाता में फिर गरमाई "जय श्री राम" के नारे को लेकर सियासत, BJP कार्यकर्ता को मारी गोली 

कोलकाता में फिर गरमाई जय श्री राम के नारे को लेकर सियासत, BJP कार्यकर्ता को मारी गोली 

कोलकाता – कोलकाता में BJP और TMC एक बार फिर आमने सामने आ गई हैं। “जय श्री राम” के नारे को लेकर कोलकाता की सियासत फिर गरमा उठी हैं। बता दे कि गुरुवार को एक बार फिर इसका उदहारण देखने को मिला, जब एक बीजेपी कार्यकर्ता को गोली मारी गई। बीजेपी के सूत्रों के मुताबिक उनके कार्यकर्ता को गोली मारने की वजह “जय श्री राम” का नारा हैं। 

भाजपा सूत्रों ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार शाम हुई, जब मंडल बरुईपुर में एक चाय दुकान पर बैठा हुआ था और भाजपा नीत केंद्र सरकार की उपलब्धियों का जिक्र कर रहा था तथा ‘जय श्री राम’ का नारा लगा रहा था। इसी बीच उसकी तृणमूल कांग्रेस के कुछ कार्यकर्ताओं से झड़प हो गई। बीजेपी सूत्रों के मुताबिक तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने  “जय श्री राम” लगाने को मना करा। इसके कुछ देर बाद TMC कार्यकर्ता ने उसके दाएं पैर में गोली चला दी। जिससे वो गंभीर रूप से घायल हो गया। 

वहीं, इस पुरे मामले पर पुलिस का कहना है कि रामप्रसाद मंडल नाम के व्यक्ति के पैर में गोली मारी गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया हैं। पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई हैं। 

जबकि, दूसरी तरफ राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी ने इस आरोप को खारिज कर दिया हैं। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।