महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को धमकी देने वाले आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
रांची- महेंद्र सिंह धोनी की बेटी को धमकी मामले में गुजरात पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है.
गुजरात पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है.
बता दें कि आरोपी गुजरात के कच्छ ज़िले का रहने वाला है.
कच्छ (पश्चिम) के पुलिस अधीक्षक सौरभ सिंह ने मीडिया को बताया कि नमना कपया गाँव के कक्षा 12 का छात्र है जिसे धोनी की पत्नी साक्षी धोनी के इंस्टाग्राम अकाउंट पर कुछ दिनों पहले धमकी भरे संदेश के संबंध में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
केकेआर और सीएसके क्रिकेट टीमों के बीच आईपीएल 2020 के मैच के बाद किशोर ने “कबूल” किया है कि उसने इंस्टाग्राम अकाउंट पर धमकी भरा संदेश पोस्ट किया है।
सिंह ने कहा कि रांची पुलिस ने कच्छ (पश्चिम) पुलिस के साथ लड़के के संबंध में जानकारी साझा की थी और उनसे पुष्टि करने के लिए कहा था कि क्या वह वही है जिसने धमकी संदेश पोस्ट किया था।




