सभी खबरें

विकास दुबे गिरफ्तारी :- पीसी शर्मा ने की सीबीआई जांच की मांग

विकास दुबे गिरफ्तारी :- पीसी शर्मा ने की सीबीआई जांच की मांग

Bhopal Desk:Garima Srivastav

विकास दुबे(Vikas Dubey) मामले पर अब पीसी शर्मा(PC Sharma) ने सीबीआई (CBI) जांच की मांग की है.. तो वहीं उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री अखिलेश यादव(Akhilesh Yadav) ने कहा है कि पहले यह बताया जाए कि यह सरेंडर है या फिर गिरफ्तारी.. 

 यहां जानिए अखिलेश यादव ने ट्वीट कर क्या कहा:- 

ख़बर आ रही है कि ‘कानपुर-काण्ड’ का मुख्य अपराधी पुलिस की हिरासत में है. अगर ये सच है तो सरकार साफ़ करे कि ये आत्मसमर्पण है या गिरफ़्तारी. साथ ही उसके मोबाइल की CDR सार्वजनिक करे जिससे सच्ची मिलीभगत का भंडाफोड़ हो सके.

https://twitter.com/yadavakhilesh/status/1281092640369508352?s=19

 पीसी शर्मा ने ट्वीट कर कही यह बात:- 

कल ही खबर आ रही थी कि वह झांसी बार्डर से मध्य प्रदेश की सीमा में घुसा है। मध्य प्रदेश चारागाह बन गई है इस प्रकार के गैंगस्टरों के लिए। कानून व्यवस्था यहां पर ध्वस्त है , जिस प्रकार से हमने देखा भोपाल में दो इंजिनियरिंग के छात्रों की हत्या हो जाती है।
मुझे लगता है यह शरण और सरेंडर का खेल है। उसके उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से संबंध रहे हैं और मध्य प्रदेश में भी भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से संबंध हैं इसलिए वो मध्य प्रदेश आया और उज्जैन में पकड़ा गया। यह शरण और सरेंडर का खेल लग रहा है।
जिस प्रकार के अपराध उसने किये हैं , इसकी पूरी जांच होना चाहिए कि उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश में किन किन नेताओं से उसके संबंध रहे हैं। जिन लोगों ने शरण दी है उन्हीं ने सरेंडर करवाया होगा।

https://twitter.com/pcsharmainc/status/1281099935169953794?s=19

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button