मैहर:- "आप" का "ऑक्सी मित्र" पहुंचा घर घर, आक्सीजन स्तर चेक करेंगे वॉलंटियर्स

मैहर:- “आप” का “ऑक्सी मित्र” पहुंचा घर घर, आक्सीजन स्तर चेक करेंगे वालेंटियर्स
मैहर/सैफी खान :- अनुविभागीय अधिकारी सुरेश अग्रवाल व नगर निरीक्षक देवेंद्र चौहान का आक्सीजन स्तर जांच कर आम आदमी पार्टी इकाई मैहर ने जिला संगठन मंत्री इंजी पुष्पेंद्र सिंह के नेतृत्व में “ऑक्सी मित्र अभियान” शुरुआत की। तत्पश्चात कोर्ट परिसर, तहसील परिसर व पुलिस विभाग के सभी अधिकारी व वकीलों की जांच की गई। उन्होंने बताया कि आज कोरोना जैसे महामारी के संक्रमण को फिजिकल डिस्टेंस (एक निश्चित दूरी) , मास्क व बार बार हाथ धोने से रोका जा सकता है।

आम आदमी पार्टी के ऑक्सी मित्र अभियान का एक मात्र उद्देश्य यह है कि हमे कोरोना से होने वाली मौतों को कम करना है। दरसअल जब इंसान के शरीर का ऑक्सीजन का प्रतिशत 92 से कम हो जाता है तो उसकी बहुत संभावना है कि उसकी मौत हो सकती है इसलिए आप वलिंटर्स घर घर जा कर व्यक्ति के शरीर का ऑक्सीजन लेवल चेक करेंगे। आम जनता आने काम धंधे व्यापार ऑफिस जाना बंद नही कर सकती क्योंकि उसको अपनी जीविका भी चलानी है इसलिए उसे कोरोना हो जाता है तो खतरनाक स्थिती में तब तक नही है जब तक कि उसके शरीर का ऑक्सीजन लेवल कम नही होता। उन्होंने मैहर की हर व्यक्ति से अपील की है आप अपने घर मे ऑक्सीमीटर जरूर रखे और समय समय पर अपना ऑक्सीजन लेवल चेक करते रहे। देखने मे ये भी आया है की अगर कोई व्यक्ति कोरोना संक्रमित हो जाता है जब तक उसकी जांच रिपोर्ट आती है तब तक उसकी मौत हो चुकी होती है दूसरा व्यक्ति के शरीर का तापमान किसी भी कारण से ज्यादा हो सकता जरूरी नही है कि उसे कोरोना हो ही इसलिए अगर समय रहते अगर वह अपना ऑक्सीजन लेवल चेक कर लेता है तो वह किसी अनहोनी से बच सकता है। इस दौरान रामजस पटेल, मुकेश, सुभाष, उमेश, सिया आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
.jpeg)



