26 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

जामिया हमले पर प्रियंका गाँधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा "मोदी बताए वह विकास के साथ हैं या अराजकता के साथ"

जामिया हमले पर प्रियंका गाँधी ने प्रधानमंत्री पर साधा निशाना, कहा "मोदी बताए वह विकास के साथ हैं या अराजकता के साथ"

नई दिल्ली / गरिमा श्रीवास्तव :- जामिया(jamia) में हुए आज हमले को लेकर पूरे देश में गहमा-गहमी का माहौल है। खुद को रामभक्त बताने वाले गोपाल ने कहा है “कि वह भाजपा का समर्थन जरूर करता है, परन्तु देश और धर्म सर्वोपरि है।”


इसी बीच कांग्रेस महसचिव प्रियंका गाँधी (Priyanka Gandhi) ने केंद्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि नरेंद्र मोदी जो देश के प्रधानमंत्री हैं वह हम सब को बताये कि वह विकास के साथ हैं या अराजकता के साथ ?

जब भाजपा सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएँगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है। प्रधानमंत्री को जवाब देना चाहिए कि वे कैसी दिल्ली बनाना चाहते हैं?

वे हिंसा के साथ खड़े हैं या अहिंसा के साथ?

वे विकास के साथ खड़े हैं या अराजकता के साथ? pic.twitter.com/jWywAqAW3G

— Priyanka Gandhi Vadra (@priyankagandhi) January 30, 2020

“>http://


साथ ही साथ यह भी कहा कि जब बीजेपी सरकार के मंत्री और नेता लोगों को गोली मारने के लिए उकसाएंगे, भड़काऊ भाषण देंगे तब ये सब होना मुमकिन है।
प्रियंका का मानना है कि हिंसा का कहीं न कहीं ज़िम्मेदार मोदी सरकार है।
नागरिकता पर देश में अब तक हिन्दू – मुसलमान हो रहा था और अब “गोली कांड” हो रहा है।
जनता बहुत दुखी है सभी चिंतित हैं कि देश की इतनी बुरी दुर्दशा है। आने वाली पीढ़ी पर क्या सन्देश जाएगा। आए दिन देश में या कहें कि मुख्य तौर पर देश की राजधानी नई दिल्ली में कोई न कोई भयावह कांड हो रहे हैं।

 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।