23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना का ओप्रेशन NRC 

अपना स्वघोषित "ऑपरेशन एनआरसी " लॉन्च किया है। बता दें कि इस दौरान मनसे कार्यकर्ताओं ने कुछ घरों में घुसकर मारपीट की है।

पुणे : एक तरफ देश में जहां NRC को लेकर विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं। वहीं महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना के कार्यकर्ताओं ने स्वचालित आंदोलन कर शनिवार को महाराष्ट्र के पुणे से अवैध प्रवासियों को बाहर निकालने के लिए एक अभियान चलाया है। 
 आंदोलन के दौरान वे सभी लोगों से नागरिकता की सबूत मांग रहे हैं। इतना ही नहीं मनसे ने यह भी दावा किया किया है कि उन्होंने तीन अवैध लोगों को पकड़ा है। अजय शिंदे ने कहा कि यह हमारे ऑपरेशन का यह पहला चरण है। उन्होंने आगे कहा कि शनिवार को  हमने तीन संदिग्ध अवैध प्रवासियों को पकड़ा है और उन्हें पुणे पुलिस को सौंप दिया है। ऑपरेशन का पहला चरण देख कुछ परिवार उस इलाके से भाग गए जहां हमने तलाशी अभियान चलाया था। 
 इंडिया टुडे टीवी में चले एक रिपोर्ट के अनुसार अजय शिंदे ने कहा है कि उनके पास पर्याप्त सबूत हैं कि पुणे में अवैध प्रवासी हैं। उन्होंने कहा कि हम पुणे और आसपास के औद्योगिक क्षेत्र में संदिग्ध अवैध प्रवासियों पर नजर रख रहे थे। हमारी जानकारी के मुताबिक यहां बड़ी संख्या में बांग्लादेशी कामगार हैं जो अवैध रूप से रह रहे हैं। बता दें कि एमएनएस कार्यकर्ताओं ने शनिवार को अपना स्वघोषित “ऑपरेशन एनआरसी ” लॉन्च किया है। बता दें कि इस दौरान मनसे कार्यकर्ताओं ने कुछ घरों में घुसकर मारपीट की है।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।