सभी खबरें

अब इस जिलें में लगेगा 1 हफ्ते का टोटल लॉक डाउन, कलेक्टर ने दिया आदेश

मध्यप्रदेश/सिंगरौली – मध्यप्रदेश एक बार फिर लॉक डाउन की और बढ़ गया हैं। लगातार बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए शाशन-प्रशासन के पास लॉक डाउन के अलावा कोई चारा नहीं बचा हैं। अब तक कई जिलों में दोबारा लॉक डाउन लगाया जा चुका हैं। 

इसी कड़ी में अब सिंगरौली जिले में टोटल लॉकडाउन की घोषणा की गई हैं। दरअसल, मंगलवार यानि 28 जुलाई को जिला आपदा प्रबंधन समिति की बैठक आयोजित हुई।

इस बैठक में ये निर्णय लिया गया कि दिनांक 30 जुलाई 2020 को रात्रि 8:00 से दिनांक 5 अगस्त 2020 को सुबह 5 बजे तक संपूर्ण सिंगरौली जिले में टोटल लॉकडाउन रहेगा। 

जिसके आदेश कलेक्टर राजीव रंजन मीणा ने दिए। 

हालांकि, इस दौरान ज़रूरी सेवाएं चालू रहेंगी। इसके अलावा शासकीय कार्यालय जैसे राजस्व, पुलिस, बैंक, विद्युत स्थानीय निकाय तथा अन्य आपातकालीन सेवा लॉक डाउन से मुक्त रहेंगे। 

जबकि, लॉकडाउन में सामान्यता किसी भी व्यक्ति को अपने घर से बाहर निकलने की अनुमति नहीं होगी। 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button