23 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

अब "शिव" ने पलटा "नाथ" का यह फ़ैसला, मचा बवाल

अब शिव ने पलटा नाथ का यह फ़ैसला, मचा बवाल

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – मध्यप्रदेश में सत्ता में आते ही शिवराज सरकार ने पूर्व की कमलनाथ सरकार द्वारा लिए गए फैसलों को पलटना शुरू कर दिया हैं। शिवराज सरकार अब तक कमलनाथ के कई फैसलों पर केंची चला चुकी हैं।

अब शिवराज सरकार ने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना में बड़ा बदलाव किया हैं।

दरअसल, साल 2018 में हुए विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने अपने वचन पत्र के मुताबिक मुख्यमंत्री कन्या विवाह-निकाह योजनांतर्गत मिलने वाली राशि 28 हजार से बढ़ाकर 51 हजार रुपए कर दी गई थी।

लेकिन अब शिवराज सरकार ने सत्ता में आते ही इस फैसले को पलट दिया है, जिसके बाद अब 28 हजार की राशि ही दी जाएगी।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।