
उज्जैन : कांग्रेस नेत्री नूरी खान ने भाजपा को खुला चैलेंज देते हुए ललकारा है। नूरी ने भाजपा को खुला चैलेंज देते हुए कहा है कि भाजपा का जो भी बड़ा नेता क्षिप्रा नदी का जल ग्रहण करके बता देगा तो वो उसे 11 हजार रुपए का इनाम देंगी।
मालूम हो कि कांग्रेस नेत्री नूरी खान कुछ दिनों पहले क्षिप्रा नदी के शुद्धिकरण मामले को लेकर विरोध जता रही है। हालही में उन्होंने जल सत्याग्रह भी किया था। इस दौरान वो डूबते डूबते बाल बाल बच गई थी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
वहीं, अस्पताल से छुट्टी मिलने के बाद घर पहुंची नूरी खान ने साफ कर दिया कि इस मुद्दे को लेकर वो कोर्ट तक जाएंगी। नूरी खान ने कहा कि मेरा आंदोलन खत्म नहीं हुआ है, मैं रणनीति तैयार कर रही हूं। अपनी पार्टी के साथ आगे जो होगा मैं बताऊंगी। क्योंकि आन्दोलन मैंने खत्म नहीं किया है।