सभी खबरें

Nirbhaya Case : दोषी मुकेश ने फांसी रोकने के लिए पटियाला कोर्ट में दायर की याचिका

  • मामले की गुरुवार को 2 बजे सुनवाई होगी
  • डेथ वाररेन्ट को एक्सीक्यूट नहीं करने की अपील की गई
  • निर्भया के परिजन हैं नाराज
  • दिल्ली सरकार ने दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की

    नई दिल्ली : आयुषी जैन : निर्भया मामले में एक दोषी मुकेश ने पटियाला हाउस कोर्ट के सेशन कोर्ट में याचिका दायर की है. इस याचिका में डेथ वारेन्ट को चुनौती दी गई है. सूत्रों के अनुसार, इस याचिका के लिए दया याचिका पेंडिंग होने को आधार बनाया गया है. इस मामले की पटियाला हाउस कोर्ट में गुरुवार को सुनवाई होगी. याचिका में आरोपी मुकेश की तरफ से डेथ वाररेन्ट को एक्सीक्यूट नहीं करने की अपील की गई है. इसी मामले में पटियाला हाउस कोर्ट ने निर्भया के माता पिता को नोटिस जारी किया है. नोटिस भेज कर कोर्ट ने निर्भया के माता-पिता से जवाब मांगा है. बताया जा रहा है कि कल गुरुवार को कोर्ट 2 बजे इस मामले की सुनवाई करेगा.

  • निर्भया घटना के आरोपियों की फांसी में देरी पर दायर याचिका के सवाल पर निर्भया के परिजन काफी नाराज हैं. निर्भया की मां ने फांसी में देरी के सवाल पर आरोपियों के वकील और सिस्टम को निशाने पर लिया था. निर्भया की मां आशा देवी ने मीडियाकर्मियों के सवाल पर कहा था कि मुझसे पूछने की जगह आप सरकार से पूछें कि आरोपियों को 22 जनवरी को फांसी हो रही है या नहीं.

  • गौरतलब है, इससे पहले हाईकोर्ट से मुकेश की याचिका खारिज होने के बाद दिल्ली सरकार ने दया याचिका खारिज करने की सिफारिश की.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button