जबलपुर ISIS मॉड्यूल मामले में NIA ने पेश की चार्जशीट

जबलपुर ISIS मॉड्यूल मामले में NIA ने चार्जशीट पेश की है। बता दें कि, गिरफ्तार हुए 4 आरोपियों पर आरोप पत्र किया दाखिल है। मिली जानकारी के अनुसार ये चारों ही ISIS की विचारधारा से प्रेरित थे। इनके नाम सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद और कासिफ खान हैं।

NIA की जांच में खुलासा हुआ है कि, ये चारों आरोपी प्रमुख नेताओं सहित लोकतांत्रिक संस्थानों और व्यक्तियों को निशाना बनाने के लिए सक्रिय रूप से काम कर रहे थे। इसके साथ ही ये स्थानीय धार्मिक स्थानों और घरों में बैठकें आयोजित कर साजिश रच रहे थे। जांच में आगे खुलासा हुआ है कि, ये सभी

ISIS के इशारे पर देश में हिंसक हमले कर आतंक फैलाने की योजना बना रहे थे। इन चारों पर फंड इकट्ठा करना, युवाओं की भर्ती और घातक हथियार खरीदने का भी आरोप है।एनआईए की जांच के अनुसार, यह मॉड्यूल राज्यों में सक्रिय स्थानीय इकाइयों और स्लीपर सेल के माध्यम से भारत को अस्थिर करने के लिए ISIS के वैश्विक नेटवर्क का एक हिस्सा था।

आपको बता दें कि, NIA ने इसी साल मई में सैयद मामूर अली, मोहम्मद आदिल खान और मोहम्मद शाहिद और कासिफ खान को किया था। गिरफ्तार चार्जशीट में इन चारों का नाम शामिल हैं।

 

Exit mobile version