कोरोना वैक्सीनेशन में ज्यादा आंकड़े दिखाने की जादूगरी जारी:- कोरोना टीका लगाए बिना दे दिया सर्टिफिकेट
.jpeg)
कोरोना वैक्सीनेशन में ज्यादा आंकड़े दिखाने की जादूगरी जारी:- कोरोना टीका लगाए बिना दे दिया सर्टिफिकेट
इंदौर:- मध्यप्रदेश में बिना कोरोना वैक्सीन दिए आंकड़े को बढ़ा चढ़ा कर दिखाने के मामले सामने आ रहे हैं.
बढ़ा चढ़ाकर आंकड़े दिखाने की जादूगरी जारी है.वह इस तरह से कि रजिस्ट्रेशन कराते ही उसी दिन वैक्सीनेशन का अपॉइंटमेंट दिया जाए. अभी एक तरफ आप शार्ट नोटिस पर अस्पताल जाने की सोच रहे होंगे कि सूचना मिल जाए आपका वैक्सीनेशन हो चुका है..
सोमवार को ऐसा मामला सामने आया. 54 वर्षीय राजेश गुप्ता ने रजिस्ट्रेशन कराया तुरंत स्कीम अस्पताल का अपॉइंटमेंट दे दिया गया वह दफ्तर से छुट्टी लेकर जाने की सोच रहे थे कि उन्हें टीकाकरण का प्रमाण पत्र ऑनलाइन सौंप दिया गया. इसमें लिखा है उन्हें मोनिका भट्ट स्वास्थ्यकर्मी द्वारा कोविशील्ड लगाया जा चुका है अगला टीका 28 दिन बाद लगेगा.
कोरोना वैक्सीनेशन में लगातार ऐसी धांधली सामने आ रही है




