सभी खबरें

नई दिल्ली :- भगवा रंग में रंग जाएंगे सिंधिया, गृह मंत्री अमित शाह की उपस्थिति में सिंधिया लेंगे भाजपा की सदस्यता

नई दिल्ली :-सिंधिया परिवार अब भाजपा के मंच पर होंगे। सिंधिया को भी अब भगवाधारी सिंधिया कहा जाएगा।लोगों ने सिंधिया को कहा कि वह घर वापसी कर रहे हैं।
सिंधिया ने बताया कि उनके परिवार के अन्य लोग भी भाजपा में हैं। मेरे लिए यह बड़े ख़ुशी की बात है कि मैं भी अपने घर में वापसी कर रहा हूँ। मुख्य रूप से अब सिंधिया भाजपा के हो जाएंगे।
मंच पर पहले 5 कुर्सियां लगाई गई थीं। अभी अभी 2 कुर्सियां और बढ़ाई गई हैं अब माना जा रहा है कि 7 लोग मंच पर मौजूद रहेंगे।  

 

 

सिंधिया भाजपा मुख्यालय पहुँच चुके हैं। मीडिया बहुत बड़ी संख्या में उनके कार के पीछे दौड़ रही है। बहुत जल्द ही बीजेपी के अध्यक्ष जेपी नड्डा भी ऑफिस आने वाले हैं।
जेपी नड्डा जल्द ही पहुँच कर प्रेस कांफ्रेंस कराएँगे।
बहुत जल्द ही सिंधिया पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले हैं। आज का यह दिन इस लिहाज़ से महत्वपूर्ण है क्योंकि कांग्रेस के बड़े चेहरे जो 18 साल से कांग्रेस में थे वह अब भाजपा का चेहरा बनेंगे।
खबर यह भी है कि अमित शाह भी शामिल होने वाले हैं पर अभी तक इसकी पुष्टि नहीं की गयी है।
हम लगतार आज की पूरी खबर आप सबसे साझा करेंगे।
प्रेस कांफ्रेंस रूम पूरी तरीके से पैक है। लम्बे अरसे के बाद बीजेपी हेडक्वार्टर में इतनी भीड़ हुई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button