सभी खबरें

तबादलें के बाद बोली नेहा पच्चीसिया, TI ने मुझे दिया था तीन महिने में हटवाने का चैलेंज, TI ने कहा ज़्यादा टिप्पणी नहीं करूंगा

भोपाल से खाईद जौहर की रिपोर्ट – सोमवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने वीसी में खराब प्रदर्शन के चलते गुना जिले की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को हटाने के निर्देश दिए थे। इसके बाद अब नेहा पच्चीसिया को उप पुलिस अधीक्षक के रूप में पुलिस मुख्यालय भोपाल में पदस्थ किया गया।

इसके बाद बुधवार को नेहा पच्चीसिया ने अपने फेसबुक एकाउंट पर एक भावुक पोस्ट लिखी, फिर हटा दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक नेहा इस कार्रवाई को पूरी तरह से गलत बताया। नेहा का कहना है कि तबादला एक शासकीय प्रक्रिया है, लेकिन गलत फीड बैक  भेजकर मुझ पर एक्शन लिया गया है, मैं इसे गलत मानती हूं। जनता से एक बार फीडबैक भी लिया जाना चाहिए था। उन्होंने अपने पोस्ट में लिखा कि आईजी अविनाश शर्मा इज कल्प्रिट। उन्होंने टीआई पर भी गंभीर आरोप लगाते हुए लिखा है कि टीआई ने मुझे चैलेंज दिया था कि मैं आपको तीन महिने में हटवा दूंगा। हालांकि थोड़ी देर बाद उन्होंने पोस्ट हटा दी।

उनके इस फेसबुक पोस्ट ने सियासी गलियारों में हलचल मचा दी। 

वहीं दूसरी तरफ आईजी ग्वालियर अविनाश शर्मा ने इसे अनुशासनहीनता बताया। आईजी शर्मा ने कहा कि उन्होंने कभी किसी को परेशान नहीं किया। सीएसपी पच्चिसिया से ही इस बारे में पूछा जाना चाहिए की उन्होंने ऐसा क्यों लिखा। वैसे भी यह मामला अनुशासनहीनता की श्रेणी में आता हैं। यह मामला विभागीय है इसलिए इस पर वे ज्यादा टिप्पणी नहीं करेंगे।

बता दे कि सोमवार को राजधानी भोपाल में मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने कलेक्टर, कमिश्नर, आइजी और पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। इस दौरान सीएम शिवराज ने सख्त रुख अपनाते हुए काम में लापरवाही बरतने के चलते नीमच कलेक्टर जितेंद्र सिंह राजे, बैतूल कलेक्टर राकेश सिंह, गुना के एसपी राजेश कुमार सिंह, निवाड़ी एसपी वाहिनी सिंह और गुना की सीएसपी नेहा पच्चीसिया को हटाने के आदेश जारी किए थे। 

हैरान करने वाली बात ये रही कि गुना जिले की सीएसपी नेहा पच्चीसिया का भी तबादला कर दिया। ज्ञात को कि नेहा पच्चीसिया वही है जिन्हें लॉकडाउन के दौरान अप्रैल में मुख्यमंत्री शिवराज द्वारा पहले सम्मानित किया जा चुका हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button