Sushant Case:- NCB आज करेगी सुशांत के बिजनेस मैनेजर और टैलेंट मैनेजर से पूछताछ, हो सकते हैं बड़े खुलासे
.jpeg)
Sushant Case:- NCB आज करेगी सुशांत के बिजनेस मैनेजर और टैलेंट मैनेजर से पूछताछ, हो सकते हैं बड़े खुलासे
सुशांत मामले में लगातार बड़े खुलासे हो रहे हैं. इसी बीच आज एनसीबी सुशांत के बिजनेस मैनेजर और टैलेंट मैनेजर से पूछताछ करने वाली है. शांति बिजनेस मैनेजर श्रुति मोदी और टैलेंट मैनेजर जया शाह का नाम सुशांत सिंह राजपूत की गर्लफ्रेंड रिया चक्रवर्ती के चैट में सामने आया था जिसकी वजह से अब इन दोनों से भी एमसबी पूछताछ करेगी.
वहीं आज रिया चक्रवर्ती और उनके भाई शोविक जमानत के लिए हाई कोर्ट जा सकते हैं.
वहीं दूसरी तरफ इस मामले पर सुशांत सिंह राजपूत के दोस्त युवराज ने फिल्म इंडस्ट्री को लेकर बड़ा खुलासा किया है उन्होंने कहा कि फिल्म इंडस्ट्री की बड़ी-बड़ी पार्टियों में अक्सर ड्रग्स लिया जाता है और अगर कोई भी ड्रग्स का सेवन करने से मना करता है तो यह लोग उसकी बुरी हालत कर देते हैं. काम मिलने के डर से लोग ड्रग्स लेते हैं. बता दें कि सुशांत के दोस्त युवराज खुद भी एक प्रोड्यूसर हैं. उन्होंने कहा कि मैं सुशांत के प्रोफेशनल जीवन से ही तालुकात रखता था मुझे इस बात की ज्यादा भी जानकारी नहीं है कि उन्होंने कभी ड्रग्स लिया होगा क्योंकि वह बहुत ही संघर्षी और मेहनती व्यक्ति थे.
.jpg)



