24 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

नरसिंहपुर:- कलेक्टर व एसपी ने उपार्जन केंद्रों का किया निरीक्षण

कलेक्टर व एसपी ने लिया जाएजा

  • कलेक्टर व एसपी ने उपार्जन केन्द्रों का किया औचक निरीक्षण, लिया व्यवस्थाओं का जायजा

 

 नरसिंहपुर से दीपक अग्रवाल की रिपोर्ट :-  रबी विपणन वर्ष 2020- 21 अंतर्गत जिले में समर्थन मूल्य पर गेहूं उपार्जन का कार्य प्रारंभ हो गया है। समर्थन मूल्य में गेंहू उपार्जन कार्य को सुव्यवस्थित, सुविधाजनक एवं सुरक्षात्मक रूप से पूर्ण करने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना ने आवश्यक दिशा- निर्देश सम्बन्धित अधिकारियों को दिए हैं। जिसके मैदानी क्रियान्वयन की वस्तुस्थिति एवं खरीदी केंद्रों में किसानों की सुविधा तथा कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु किये गए उपायों को लेकर कलेक्टर श्री दीपक सक्सेना एवं पुलिस अधीक्षक डॉ. गुरकरन सिंह ने बुधवार को उपार्जन केंद्र करहैया, सिंहपुर व सोया प्लांट नरसिंहपुर का औचक निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।

 निरीक्षण के दौरान अधिकारीद्वय द्वारा खरीदी केंद्र में उपार्जन हेतु समस्त भौतिक संसाधनो की उपलब्धता, किसानों एवं कमर्चारियों की सुविधा हेतु की गई पेयजल आदि सुविधाओं के साथ ही कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सोशल डिस्टेंसिंग मापदंडों का अवलोकन किया गया। उन्होंने सम्बन्धित अधिकारी- कर्मचारी को उपार्जन कार्य में कोरोना संक्रमण की रोकथाम हेतु सोशल डिस्टेंसिंग के साथ ही मास्क, सेनेटाइज के उपयोग जैसे सुरक्षा उपायों का अक्षयशः पालन करने के निर्देश दिए।

उन्होंने मौजूद कर्मचारियों से बारदानों की उपलब्धता, कितने किसान अपनी उपज लेकर आज आये, इसकी जानकारी ली। साथ ही अगले दिन आने वाले किसानों से दूरभाष पर चर्चा करने के लिए भी कहा। तौलकांटों, सिलाई मशीन की संख्या पर्याप्त है या नहीं इसकी जानकारी भी ली। उन्होंने कहा कि टैग पर किसान का नाम व नम्बर का स्पष्ट उल्लेख हो।

  निरीक्षण के दौरान एसडीएम एमके बमनहा, तहसीलदार  राजेश मरावी सहित संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद थे।

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।