उत्तरप्रदेश/प्रियंक केशरवानीः- उत्तर प्रदेश के मशहूर शायर मुन्नवर राणा एक बार फिर सुर्खियों में आगए हैं, राणा ने चुनाव के पहले बयान दिया था कि, यूपी में योगी सरकार दुबारा बनती है तो वह यूपी छोड़ देंगे। विधानसभा चुनाव में यूपी में फिर से योगी सरकार बन चुकी है जिसके बाद शायर राणा को लेकर सियासत शुरू हो गई है। इस मुद्दे को लेकर जब मुन्नवर राणा से जवाब मांगा गया तो उन्होंने कहा कि मुमकिन है यूपी छोड़ दूं। मेरे लिए कोई बड़ी बात नहीं है, वहीं जब मध्यप्रदेश के शायर मंजर भोपाली को लेकर सवाल किया गया कि, इससे पहले भोपाल के शायर मंजर भोपाली ने उन्हें ऑफर दिया था भोपाल आने का तो मुन्नवर भड़क उठे। उन्होंने कहा कि मंजर भोपाली मामूली शायर हैं और वह मशहूर होने के लिए कुछ भी बेवकूफी करते रहते हैं।
शायर मुन्नवर ने बताया कि उन्होंने यूपी छोड़ने वाला बयान इसलिए दिया कि उनकी बेटी के खिलाफ एक एफआईआर दर्ज हुई। उसके बाद पुलिस का चो एटीटयूड था, उससे हमारी छवि बना दी गई, जैसे कि हम कोई माफिया डॉन हों। 50-50 आदमी मेरे घर में रेड कर रहे हैं। मेरे खिलाफ फर्जी FIR हुई। तो मैंने इस पर यही कहा कि मुझे अब यहां से चले जाना चाहिए।







