20 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

भोपाल:- "द लोकनीति" की खबर का असर:- कचरे से हटाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा

द लोकनीति की खबर का असर:- कचरे से हटाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा

द लोकनीति की खबर का असर:- कचरे से हटाई गई भगवान गणेश की प्रतिमा 

भोपाल/गरिमा श्रीवास्तव:- भगवान गणेश की प्रतिमा कचरे में फेंकने के बाद अब कचरे के ढेर से भगवान की प्रतिमा को हटाया गया है. उस स्थान को पूरी तरह साफ कर दिया गया है. भोपाल के 5-No तालाब के पास भगवान गणेश की प्रतिमा को कचरे में फेंका गया था. 

 क्या था पूरा मामला:–

गणेश उत्सव शुरू होने से पहले लोग भगवान गणेश की प्रतिमा खरीदने बाजार जाते हैं. और पूरे हर्षोल्लास के साथ उनकी स्थापना घरों घरों में की जाती है. 

 पर राजधानी भोपाल में भगवान गणेश की प्रतिमा को कचरा गाड़ी में पहले भरा गया और फिर जिस स्थान पर कचरा फेंका जाता है उस स्थान पर फेंक दिया गया. राजधानी भोपाल में लोगों की आस्था के साथ खिलवाड़ का यह  मामला सामने आया है. 

 जिसके बाद अब मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान से यह मांग की जा रही है कि दोषी अधिकारी और कर्मचारियों के खिलाफ कार्रवाई हो. आस्था के प्रतीक भगवान गणेश की प्रतिमा के साथ इस तरह का मामला पहले भी सामने आया है. और एक बार फिर से राजधानी भोपाल में यह निंदनीय कार्य किया गया. 

 पर अब उस स्थान को पूरी तरह से साफ कर दिया गया है. 

 यहां पढ़ें संबंधित खबर:- 

https://thelokniti.com/news/municipal-corporation-threw-lord-ganeshas-idol-in-garbage-house

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।