सभी खबरें

दिग्गी राजा के अनुज लक्ष्मण सिंह ने कहा , माफ़ी मांगे कमलनाथ

दिग्गी राजा के अनुज लक्ष्मण सिंह ने कहा , माफ़ी मांगे कमलनाथ
Bhopal News : मध्य प्रदेश लोक सेवा आयोग के परीक्षा में भील जनजाति के ऊपर पूछे गए प्रश्न पर सियासत ने नया मोड़ ले लिया है। भाजपा विधायक राम डांगोरे और आरटीआई एक्टिविस्ट आनंद राय के विरोध के बाद अब लक्ष्मण सिंह ने भी इसकी कड़ी निंदा की हैं।
चाचौड़ा से कांग्रेस विधायक और पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के भाई लक्ष्मण सिंह ने इस मामले पर कड़ी आपत्ति जताई है। उन्होंने कहा कि यह निंदनीय है और लोक सेवा आयोग इस तरह के प्रश्न नहीं पूछ सकती है। उन्होंने इस मामले में सीएम कमलनाथ को दोषी ठहराते हुए कहा कि सीएम कमलनाथ को इस मामले में तत्काल माफ़ी मांगनी चाहिए।
 
खंडवा में फूकेंगे पुतला
वहीँ इस मामले को लेकर भील समाज में काफी आक्रोश का माहौल है। अपना आक्रोश जताने के लिए आज वह खंडवा में सीएम कमलनाथ का पुतला भी जलाएंगे।

भील समाज पर प्रदेश शासन के प्रकाशन पर अशोभनीय टिप्पणी से आहत हूँ।अधिकारी को तो सजा मिलना ही चाहिए,परन्तु मुख्य मंत्री को भी सदन में खेद व्यक्त करना चाहिए,आखिर वह प्रदेश के मुख्य मंत्री हैं।इससे अच्छा संदेश जाएगा।

— lakshman singh (@laxmanragho) January 13, 2020

“>http://

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button