सभी खबरें

MP नगरीय निकाय चुनाव : CM अरविंद केजरीवाल हुए एक्टिव, ये मंत्री करेंगे प्रदेश का दौरा

मध्यप्रदेश/भोपाल – मध्य प्रदेश में आगामी नगरीय निकाय चुनाव के लिए तारीखों का ऐलान किया जाना था लेकिन इससे पहले हाईकोर्ट की ग्वालियर बेंच द्वारा निकाय में आरक्षण प्रक्रिया पर स्टे ऑर्डर दे दिया गया हैं। इसके बाद एक बार फिर से तारीखों के ऐलान को लेकर संशय की स्थिति बन गई हैं। दूसरी तरफ प्रदेश में पंचायत चुनाव की तैयारियां तेज कर दी गई हैं। इसके बाद उम्मीद जताई जा रही है कि निकाय चुनाव से पहले प्रदेश में पंचायत चुनाव कराए जा सकते हैं।

वहीं, इन चुनावों को देखते हुए बीजेपी-कांग्रेस जमीनी स्तर पर कार्यकर्ताओं से संवाद कर बड़ी-बड़ी तैयारियां कर रहे हैं। जबकि, दूसरी तरफ अन्य राजनीतिक पार्टियां भी नगरीय निकाय चुनाव में अपना भाग्य आजमाने को तैयार हैं। इसी बीच दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी मध्य प्रदेश के नगर निकाय चुनाव को लेकर प्रदेश में अपनी सक्रियता बढ़ा दी हैं। नगर निकाय चुनाव के लिए दिशा निर्देश दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की तरफ से भी कार्यकर्ताओं को भेजे जा रहे हैं। इतना ही नहीं दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार प्रदेश के बड़े नेताओं के दौरे पर नजर बनाए हुए हैं। वही पार्टी पदाधिकारियों द्वारा दिशा निर्देश के बाद ही रणनीति तैयार की जा रही हैं। 

अरविंद केजरीवाल हर दूसरे दिन मध्य प्रदेश में निकाय चुनाव को लेकर फिर कार्ययोजना की समीक्षा कर रहे हैं। वहीं, निकाय चुनाव को लेकर आम आदमी पार्टी की दूसरी सूची भी तैयार कर ली गई हैं। माना जा रहा है कि जल्द ही केंद्रीय पदाधिकारी और दिल्ली सरकार में मंत्री गोपाल राय प्रदेश दौरे पर रहेंगे।

वहीं, इस मामले में आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह का कहना है कि आम आदमी पार्टी निकाय चुनाव में उम्मीदवार उतारेगी। केंद्रीय स्तर से प्राप्त निर्देशों के बाद आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता मैदानी तैयारी में जुटे हैं। साथ ही प्रत्याशियों की दूसरी लिस्ट भी जल्द जारी कर दी जाएगी। उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार संपर्क में है और पार्टी की गतिविधियों पर नजर बनाए हुए हैं। 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button