6 नवंबर 2026खबरें • विश्लेषण • जनसरोकार

मध्यप्रदेश की आवाज़
जनसरोकार की पत्रकारिता

MP : एक्शन में प्रदेश कांग्रेस, आगामी चुनावों को लेकर बनाया ये मास्टर प्लान

MP : एक्शन में प्रदेश कांग्रेस, आगामी चुनावों को लेकर बनाया ये मास्टर प्लान

मध्यप्रदेश/भोपाल : मप्र कांग्रेस ने आगामी नगरीय निकाय, पंचायत चुनाव और उपचुनाव को लेकर तैयारियां तेज़ कर दी हैं। अब प्रदेश कांग्रेस सत्ताधारी भाजपा को घेरने की तैयारी में जुट गई हैं। 

बता दे कि प्रदेश में अब कांग्रेस सब कोरोना पीड़ितों (corona infected) को मुआवजा दिलाने का काम करेगी और इसके लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता पीड़ितों के घर-घर जाकर सदन तक उनके लिए संघर्ष करेंगे।

इससे पहले कांग्रेस द्वारा संक्रमण काल के दौरान और अब पीड़ितों की सहायता के लिए उन्हें राशन-पानी तक की व्यवस्था की जा रही थी। अब पीड़ित परिवारों को सरकार से मुआवजा दिलाने के लिए कांग्रेस के कार्यकर्ता उनकी मदद करेंगे। कांग्रेस घर-घर जाएगी और मुआवजा दिलाने के लिए आवेदन सरकार तक पहुंचाने का काम करेगी।

मालूम हो कि कुछ दिनों से प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में बैठकों का दौर शुरू हो गया हैं। इन बैठकों में लगातार आगामी चुनाव सहित सरकार को घेरने की रणनीति बनाई जा रहीं हैं।प्रदेश के सह प्रभारी सुधांशु त्रिवेदी द्वारा भोपाल सहित प्रदेश के अन्य जिलों के दिग्गजों के साथ मुलाकात की जा रही हैं। 

सूत्रों की माने तो आगामी चुनावों में कांग्रेस Action में नजर आएगी। सभी पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई हैं। जबकि, निष्क्रिय कार्यकर्ताओं को उनके पद से हटा दिया गया है। इसके अलावा जल्द कमलनाथ भी एक बड़ी बैठक करके रणनीति तैयार करेंगे। 

लेखक के बारे में

अपनी प्रतिक्रिया दें

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा। ज़रूरी खानों पर * चिह्न है।