सभी खबरें

धूमा के "आप" कार्यकर्ताओं ने "हनुमान जी" की पूजा कर मनाई दिल्ली जीत की खुशियाँ

शिवनी से द लोकनीति के लिए महेंद्र सिंह नायक कि रिपोर्ट

हाल ही में सम्पन्न हुये दिल्ली विधानसभा चुनाव में लगातार तीसरी बार आम आदमी पार्टी की पूर्णाधिक बहुत बहुमत की जीत का जश्न पूरे देश के साथ मध्यप्रदेश के सिवनी जिला की विधानसभा लखनादौन अन्तर्गत धूमा उपनगर के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ताओं ने पूरे उत्साह से मनाया, एवं एक दूसरे के साथ सभी ग्रामवासियों देशवासियों को बधाई प्रेषित कीं!
आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली के विधानसभा चुनाव में सभी प्रमुख दलों को पछाड़ते हुये आम नागरिक की सुविधाओं फ्री बिजली, फ्री पानी, उत्तम व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, मुफ्त स्वास्थ्य सुविधा, सीसीटीवी कैमरे, महिला सुरक्षा, डीटीसी बसों में महिलाओं की मुफ्त यात्रा, बुजुर्ग तीर्थदर्शन, शहीदों के परिजनों को एक करोड़ मुआवजा, किसानों को पचास हजार प्रति हेक्टेयर फसल नुकसानी मुआवजा जैसे लोककल्याणकारी कार्यों के आधार पर एक बार पुन: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 70 में से 62 विधायकों के निर्वाचन के साथ जोरदार सफलता अर्जित की है!
आम आदमी पार्टी को मिली इस सफलता पर दिल्ली की जनता के साथ-साथ पूरे देश के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता एवं गैर राजनैतिक सामान्य नागरिकों के मन में खुशी है! हर क्षेत्र के आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता इस ऐतिहासिक जीत पर जश्न मना रहे हैं! इसी कड़ी में “आप” मध्यप्रदेश के सिवनी जिला की लखनादौन विधानसभा इकाई ने उपनगर धूमा में पार्टी की दिल्ली जीत का उत्सव मनाया! “हनुमान जी की जय”, “भारत माता की जय”, ” इंकलाब जिन्दाबाद “, अच्छे बीते पाँच साल-लगे रहो केजरीवाल” के नारे लगाते हुये आप कार्यकर्ताओं ने धूमा के मुख्य मार्ग से होते हुये धूमा नगर के प्राचीन ऐतिहासिक श्री हनुमान मन्दिर में पहुँचकर भगवान हनुमान जी की पूजा अर्चना की ! हनुमान जी की पूजा के साथ कार्यकर्ताओं ने पार्टी की सफलता, देश की जनता की खुशहाली, देश की प्रगति की प्रार्थना निवेदन हनुमान जी से किया! तत्पश्चात् दिल्ली के सुधी मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुये दिल्ली की जनता, पार्टी संयोजक अरविन्द केजरीवाल, सभी आप कार्यकर्ताओं सहित पूरे देश को आम नागरिक की अपनी साथी आम आदमी पार्टी की जीत की बधाइयाँ प्रेषित कीं!
 इस अवसर पर आम आदमी पार्टी के अखिलेश शर्मा, महेन्द्र सिंघ नायक, सरिता पटेल, सन्तोष चौकसे, गुड्डन यादव, सत्यवती बंजारा, घनश्याम सैयाम, शरद उइके सहित अन्य साथियों की उपस्थिति रही!

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published.

Back to top button