
धार। मध्यप्रदेश के चुनावी माहौल के बीच आज कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी का एमपी दौरा है। इसी सिलसिले वे धार के मोहनखेड़ा में आमसभा को सम्बोधित कर आदिवासियों की समस्या सुनेंगी। वहीं प्रियंका गांधी की इस सभा को लेकर कार्यक्रम स्थल पर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
प्रियंका गांधी इंदौर पहुंचीं। जहाँ से वे धार की ओर रवाना हो गईं। बताया गया कि सुरक्षा कारणों की वजह से उन्हें इंदौर एयरपोर्ट पर किसी से मिलने नहीं दिया गया। अब प्रियंका पार्टी कार्यकर्ताओं में जोश भरने धार जिले के मोहनखेड़ा आ रही हैं। इस दौरान कांतिलाल भूरिया ने कहा कि निमाड़ में प्रियंका गांधी के आने का इंतजार है। यहां की आदिवासी जनता प्रियंका गांधी से मिलने के लिए बेकरार है। उनसे अपनी समस्याएं बताना चाहते। मालवा निमाड़ में इस बार कांग्रेस अपना परचम लहराएगी।